हिमाचल के शिक्षक को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित: 5 साल से इनका एक भी स्टूडेंट फेल नहीं हुआ, राज्य का पहला मैथमेटिक्स पार्क बनाया

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Himachal Math Teacher Vijay Kumar National Teacher Award | President Droupadi Murmu | Mohtli School Of Kangra District | Himachal Kangra Shimla News

शिमला44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नेशनल टीचर अवार्ड के लिए चयनित गणित के लेक्चरर विजय कुमार - Dainik Bhaskar

नेशनल टीचर अवार्ड के लिए चयनित गणित के लेक्चरर विजय कुमार

हिमाचल प्रदेश के इकलौते शिक्षक विजय कुमार को राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू कुछ देर बाद दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। विजय कुमार कांगड़ा जिले के मोहटली स्कूल में गणित के लेक्चरर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इसी स्कूल से अपनी 10वीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी है।

मोहटली स्कूल पंजाब के पठानकोट जिले से सिर्फ 4 किमी दूरी है। नेशनल टीचर अवॉर्ड के लिए उनका चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतरीन कार्य की वजह से किया गया। 47 वर्षीय विजय कुमार बच्चों को प्रभावी ढंग से गणित पढ़ाने के लिए इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT) का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्मार्ट क्लास रूम और मैथमेटिक्स पार्क किया स्थापित
मैथ को सरल ढंग से पढ़ाने के लिए विजय कुमार ने स्कूल में एक स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किया। उन्होंने स्कूल में मैथमेटिक्स पार्क का निर्माण भी किया, जो प्रदेश का पहला पार्क है। विजय कुमार क्लास में डायनेमिक ज्योमेट्री सॉफ्टवेयर, जियोजेब्रा, डेसमॉस और कंप्यूटर बीजगणित सॉफ्टवेयर जैसे विभिन्न ICT टूल का उपयोग करते हैं, ताकि बच्चों को गणित विषय आसान बनाकर समझाया जा सके।

साल 2022 में उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन से फुल-ब्राइट टीचिंग अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने 50 दिनों के लिए फ्लोरिडा का दौरा किया। अमेरिका प्रवास के दौरान उन्होंने शिक्षण के कौशल भी सीखे।

पांच साल में एक भी बच्चा फेल नहीं हुआ
पिछले पांच सालों में विजय कुमार का एक भी छात्र गणित विषय में फेल नहीं हुआ, बल्कि उनमें से 70 फीसदी छात्रों ने 75% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। पढ़ाई में कमजोर बच्चों में सुधार के लिए वह उन्हें ग्रुप बनाकर अतिरिक्त कक्षाएं लेते हैं। इसके अलावा विजय कुमार ऑनलाइन गणित क्विज और ऑफलाइन सरप्राइज क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित करते रहते हैं।

22 साल से कांगड़ा जिले में दे रहे सेवाएं
कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने 22 साल के टीचिंग करियर में कांगड़ा जिले में ही सेवाएं दी हैं। इससे पहले 2017 में वह मोहटली में थे और बाद में उसी निर्वाचन क्षेत्र के दूसरे स्कूल में ट्रांसफर हो गए। दो साल बाद फिर से उनका तबादला मोहटली में कर दिया गया। तब से, मैंने यहां एक गणित पार्क विकसित किया है।

हिमाचल से तीन टीचरों के नाम नेशनल अवॉर्ड को भेजे थे
नेशनल टीचर अवॉर्ड के लिए चयन से पहले राज्य स्तरीय सिलेक्शन कमेटी ने विजय कुमार के साथ तीन लोगों के नाम नेशनल अवॉर्ड के लिए भेजे। केंद्रीय स्तर पर अवॉर्ड के लिए गठित कमेटी के इंटरव्यू के आधार पर विजय कुमार का नाम नेशनल टीचर अवॉर्ड के लिए फाइनल हुआ।

खबरें और भी हैं…