हरियाणा में हलाला के नाम पर जेठ ने किया रेप: पति ने दिया था तीन तलाक, मौलवी ने दी सलाह, विवाहिता ने रेप केस दर्ज कराया

यमुनानगर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और मौलवी समेत 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  - Dainik Bhaskar

विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और मौलवी समेत 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

हरियाणा के यमुनानगर में हलाला के नाम पर जेठ ने विवाहिता से रेप किया। असल में पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया था। जिसके बाद पति ने उसे दोबारा अपनाने के लिए मौलवी को बुलाया। मौलवी ने हलाला की बात कही। जिसके बाद यह वारदात हुई। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और मौलवी समेत 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विवाहिता ने सुनाई आपबीती