लेह में रक्षामंत्री ने जवानों के साथ होली खेली: कहा- लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख के लेह में जवानों संग होली मनाई। उन्होंने लेह में ‘हॉल ऑफ फेम’ पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर बहादुरों को याद किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सीमा पर खूब गुलाल उड़ा और मिठाइयां बंटी।

होली मिलन समारोह के चलते देश के कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने होली का जश्न मनाया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां विष्णा देवी, पत्नी गीता धामी और अन्य लोगों के साथ होली गीत पर नृत्य किया। मुख्यमंत्री ने डफली, झांझ और ढोल भी बजाया।

वहीं राजस्थान के CM भजनलाल ने दिल्ली में फूलों से होली खेली। छत्तीसगढ़ के CM रायपुर के होली कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने गुलाल उड़ाया और नगाड़ा बजाया। मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव झाबुआ के भगोरिया उत्सव में पहुंचे।

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान भी सीहोर भगोरिया मेले में गए। शिवराज ने पत्नी संग भगोरिया मेला का आनंद लिया।

खबरें और भी हैं…