पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ के भतीजे कांग्रेस से सस्पेंड: MLA संदीप पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, घर पर भाजपा का झंडा लगा

अमृतसरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। जिससे वह पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। संदीप जाखड़ अबोहर से कांग्रेस के विधायक हैं।

संदीप जाखड़ और पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के बीच पिछले करीब एक साल से जुबानी जंग चल रही थी। जिसमें वड़िंग संदीप को विधायक पद से इस्तीफा देने और जाखड़ वड़िंग को पार्टी से निकालने की चुनौती दे रहे थे।

जिसके बाद राजा वड़िंग ने हाईकमान को संदीप जाखड़ की शिकायत की थी। संदीप जाखड़ पर कार्रवाई के आदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी तारिक अनवर ने दिए हैं।

संदीप ने 15 अगस्त को कहा था, वड़िंग मुझे निकाल सकते हैं
कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पार्टी छोड़ने की चुनौती पर अबोहर MLA संदीप जाखड़ ने प्रतिक्रिया दी थी। जाखड़ ने कहा था कि अगर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग उनसे डरते हैं तो वह उन्हें पार्टी से निकाल सकते हैं। वे अपने चुनाव क्षेत्र में काम करते रहेंगे।

राजा वड़िंग ने संदीप जाखड़ को कांग्रेस से इस्तीफा देने की चुनौती देते हुए कहा था कि यदि वह अबोहर में वोटरों के सपोर्ट को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो नए सिरे से चुनाव जीतकर दिखाएं।

संदीप जाखड़ को सस्पेंड करने के ऑर्डर..

जाखड़ की जगह पर लड़ा था चुनाव
पंजाब के 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें सुनील जाखड़ ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उनकी कांग्रेस हाईकमान के प्रति नाराजगी थी। दरअसल, सितंबर 2021 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाया गया तो जाखड़ को सीएम बनाया जा रहा था। हालांकि बाद में सिख स्टेट सिख सीएम का मुद्दा बना जाखड़ को सीएम नहीं बनाया गया। इससे वे नाराज हो गए और चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उनकी जगह संदीप जाखड़ चुनाव लड़े और जीते।

संदीप जाखड़ ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा को ट्वीट कर नसीहत दी है।

संदीप जाखड़ ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा को ट्वीट कर नसीहत दी है।

1 साल से चल रही थी खींचतान
संदीप जाखड़ और राजा वड़िंग के बीच करीब एक साल से खींचतान चल रही थी। ये विवाद पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी के वक्त भी सामने आया। जब विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि कांग्रेस को किसी एक नेता के पीछे नहीं लगना चाहिए। उन्होंने आशु के समर्थन में धरने पर ये बात कही थी। जिस पर राजा वड़िंग ने कहा कि बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए। इसे संदीप जाखड़ ने वड़िंग का अहंकार करार दिया था। जिसके बाद वड़िंग उन्हें पार्टी छोड़ने और संदीप जाखड़ निकालने की चुनौती देते रहे।

5471 वोटों से जीते थे
2022 विधानसभा चुनावों के दौरान विधायक संदीप जाखड़ ने अबोहर से जीत हासिल की थी। उन्होंने आप के उम्मीदवार दीप कंबोज को 5471 वोटों से हराया था। संदीप जाखड़ को इन चुनावों में 49,924 वोटें पड़ी थी। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही थी, जिसे यहां तकरीबन 21 हजार वोट पड़े थे।

खबरें और भी हैं…