तीन कदम में चांद चढ़ा: चांद से बोला चंद्रयान- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया; भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश

  • Hindi News
  • National
  • Chandrayaan 3 Moon Landing LIVE Update; ISRO | Vikram Lander Lunar South Pole

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत तीन कदम में चांद चढ़ा। 23 अगस्त की शाम थी, देश ठहरा था, सांसे थमी थीं, पलकें उठी थीं और दुनिया भारत के कांधे पर सिर रख चांद की ओर टकटकी लगाए थी।

धरती पर शाम हो रही थी, चांद पर सूरज उग रहा था। समय 6 बजकर 4 मिनट, भारत का चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर रहा था। इसके साथ ही चांद के सबसे मुश्किल इलाके में लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया।

भारतीय अंतरिक्ष संस्थान ISRO का मिशन कामयाब रहा। ISRO की ये तीसरी कोशिश थी।

2008 में चंद्रयान-1 ने चांद पर पानी खोजा, 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा, लेकिन लैंड नहीं कर पाया। 2023 में चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया। चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा कर लिया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।

पहला सीन 14 जुलाई का है, जब चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया था। दूसरा 23 अगस्त का है, जब विक्रम लैंडर चंद्रमा पर लैंड हुआ।

पहला सीन 14 जुलाई का है, जब चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया था। दूसरा 23 अगस्त का है, जब विक्रम लैंडर चंद्रमा पर लैंड हुआ।

ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का भी समय लग सकता है। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। हमारे कई मिशन कतार में हैं। जल्द ही सूर्य पर आदित्य एल-1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है।

चांद पर सकुशल पहुंचने का संदेश भी चंद्रयान-3 ने भेज दिया है- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। इस कामयाबी पर साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- चंदा मामा बहुत दूर के कहा जाता था। अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के।

दक्षिण ध्रुव पर कामयाब लैंडिग करने वाला भारत चौथा देश
इस कामयाबी के साथ भारत चांद के किसी भी हिस्से में मिशन लैंड कराने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही ऐसा कर सके हैं।

कामयाब लैंडिंग के बाद रोवर के बाहर निकलने का इंतजार
अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।

चंद्रयान मिशन को ऑपरेट कर रहे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 41वें दिन चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की प्लानिंग की गई।

सबसे पहले जानते हैं लैंडिंग के आखिरी 20 मिनट कैसे थे
चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 20 मिनट लगे। इस ड्यूरेशन को ’20 मिनट्स ऑफ टेरर’ यानी ‘खौफ के 20 मिनट्स’ कहा जा रहा था। ये मिनट्स ऑफ टेरर शाम 5 बजकर 44 मिनट पर शुरू हुए। तब लैंडर से चंद्रमा 30 किमी दूर था। उसकी वर्टिकल लैंडिंग प्रोसेस शुरू हुई। इस ग्राफिक्स से समझिए, किस रफ्तार से चांद तक पहुंचा लैंडर…

उतरते समय लैंडर ने चांद की तस्वीरें लीं-

चंद्रयान-3 ने लैंडिंग करते समय चांद की फोटो ली और वहां पहुंचने के कुछ देर बाद इसे इसरो के पास भेज दिया।

चंद्रयान-3 ने लैंडिंग करते समय चांद की फोटो ली और वहां पहुंचने के कुछ देर बाद इसे इसरो के पास भेज दिया।

लैंडर से ली गई इस फोटो में विक्रम की परछाई दिख रही है।

लैंडर से ली गई इस फोटो में विक्रम की परछाई दिख रही है।

लैंडिंग के बाद अब क्या होगा?

  • डस्ट सेटल होने के बाद विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेट करेगा।
  • फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर रैंप से चांद की सतह पर आएगा।
  • पहिए चांद की मिट्‌टी पर अशोक स्तंभ और ISRO के लोगो की छाप छोड़ेंगे।
  • विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। ये फोटो वे पृथ्वी पर भेजेंगे।

चांद पर लैंडिंग में 41 दिन लगे
चंद्रयान-3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च हुआ था। इसे चांद की सतह पर लैंडिंग करने में 41 दिन का समय लगा। धरती से चांद की कुल दूरी 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है।

PM मोदी बोले- चंदा मामा के दूर के नहीं, एक टूर के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा- यह क्षण भारत के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है। अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं। पूरी खबर पढ़ें

PM मोदी ने ISRO चीफ से फोन पर बात की। मोदी ने कहा- आपका नाम सोमनाथ है। आपके नाम में ही चांद (सोम) है। आपके पूरे परिवार को सफलता की बधाई।

PM मोदी ने ISRO चीफ से फोन पर बात की। मोदी ने कहा- आपका नाम सोमनाथ है। आपके नाम में ही चांद (सोम) है। आपके पूरे परिवार को सफलता की बधाई।

तब रूस के नाम हो जाता यह रिकॉर्ड
भारत से पहले रूस चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लूना-25 यान उतारने वाला था। 21 अगस्त को यह लैंडिंग होनी थी, लेकिन आखिरी ऑर्बिट बदलते समय यान रास्ते से भटक गया और चांद की सतह पर क्रैश हो गया।

अब चंद्रयान मिशन से जुड़े 4 जरूरी सवालों के जवाब…

1. इस मिशन से भारत को क्या हासिल होगा?
ISRO के एक्स साइंटिस्ट मनीष पुरोहित कहते हैं कि इस मिशन के जरिए भारत ने दुनिया को बताया कि हमारे पास चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने और रोवर को वहां चलाने की काबिलियत है। इससे दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ेगा, जो कॉमर्शियल बिजनेस बढ़ाने में मदद करेगा। भारत ने अपने हैवी लिफ्ट लॉन्च व्हीकल LVM3-M4 से चंद्रयान को लॉन्च किया है। इस व्हीकल की काबिलियत भारत पहले ही दुनिया को दिखा चुका है।

बीते दिनों अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ ने ISRO के LVM3 रॉकेट के इस्तेमाल में अपना इंटरेस्ट दिखाया था। ब्लू ओरिजिन LVM3 का इस्तेमाल कॉमर्शियल और टूरिज्म पर्पज के लिए करना चाहता है। LVM3 के जरिए ब्लू ओरिजिन अपने क्रू कैप्सूल को प्लान्ड लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) स्पेस स्टेशन तक ले जाएगा।

2. साउथ पोल पर ही मिशन क्यों भेजा गया?
चंद्रमा के पोलर रीजन दूसरे रीजन्स से काफी अलग हैं। यहां कई हिस्से ऐसे हैं जहां सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंचती और तापमान -200 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक चला जाता है। ऐसे में वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यहां बर्फ के फॉर्म में अभी भी पानी मौजूद हो सकता है। भारत के 2008 के चंद्रयान-1 मिशन ने चंद्रमा की सतह पर पानी की मौजूदगी का संकेत दिया था।

इस मिशन की लैंडिंग साइट चंद्रयान-2 जैसी ही है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास 70 डिग्री अक्षांश पर। लेकिन इस बार एरिया बढ़ाया गया है। चंद्रयान-2 में लैंडिंग साइट 500 मीटर X 500 मीटर थी। अब, लैंडिंग साइट 4 किमी X 2.5 किमी है।

चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट-लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला स्पेसक्राफ्ट बन गया है। चंद्रमा पर उतरने वाले पिछले सभी स्पेसक्राफ्ट भूमध्यरेखीय क्षेत्र में, चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर उतरे हैं।

3. इस बार लैंडर में 5 की जगह 4 इंजन क्यों?
इस बार लैंडर में चारों कोनों पर चार इंजन (थ्रस्टर) लगाए गए। पिछली बार चंद्रयान-2 के बीचो-बीच लगा पांचवां इंजन हटा दिया गया। फाइनल लैंडिंग दो इंजन की मदद से ही हुई। दो इंजन इसलिए बंद रखे गए ताकि इमरजेंसी में ये काम कर सकें। चंद्रयान 2 मिशन में आखिरी समय में पांचवां इंजन जोड़ा गया था। इंजन इसलिए हटाया गया, ताकि ज्यादा फ्यूल साथ ले जाया जा सके।

4. 14 दिन का ही मिशन क्यों?
मनीष पुरोहित ने बताया कि चंद्रमा पर 14 दिन तक रात और 14 दिन तक उजाला रहता है। जब यहां रात होती है तो तापमान -100 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाता है। चंद्रयान के लैंडर और रोवर अपने सोलर पैनल्स से पावर जनरेशन करेंगे। इसलिए वो 14 दिन तो पावर जनरेट कर लेंगे, लेकिन रात होने पर पावर जनरेशन प्रोसेस रुक जाएगी। पावर जनरेशन नहीं होगा तो इलेक्ट्रॉनिक्स भयंकर ठंड को झेल नहीं पाएंगे और खराब हो जाएंगे

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

चांद न होता तो धरती टिकी नहीं होती, चंद्रमा की हर रोचक जानकारी

धरती के बाहर चांद इकलौता ऐसा खगोलीय पिंड है, जहां इंसान पहुंचा है। चंद्रमा नहीं होता तो धरती भी टिकी नहीं होती। अब तक 100 से ज्यादा अंतरिक्ष यान चांद पर भेजे जा चुके हैं। 24 इंसानों ने चांद की सैर की है, इनमें से 12 लोग तो इसकी सतह पर भी चले हैं। चांद से अब तक 382 किलो मिट्टी और पत्थर धरती पर एक्सपेरिमेंट के लिए लाए जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें

चांद में ऐसा क्या खजाना छुपा है; भारत, रूस, अमेरिका, चीन जिसे खोज रहे

चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करके भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन चुका है। दो दिन पहले 21 अगस्त को रूस के लूना-25 मिशन ने यहां लैंड करने की कोशिश की थी, लेकिन फेल हो गया। अमेरिका और चीन ने भी चांद पर अंतरिक्ष यान उतारने के लिए एडवांस मिशन शुरू किए हैं। इस रेस में SpaceX जैसी कुछ प्राइवेट कंपनियां भी हैं। आखिर चांद पर ऐसा क्या है कि सब खोजने में लगे हैं? चांद पर पहुंचने की इस होड़ में कौन-कौन शामिल है और उसके पीछे असली मकसद क्या हैं? पूरी खबर पढ़ें

चांद पर पहुंचे, अब सूरज की बारी

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद पर कदम रख चुका है। अब सूरज की बारी है। इसके लिए भी ISRO के वैज्ञानिकों ने तैयारी कर ली है। सितंबर में सूरज तक पहुंचने के लिए आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग हो सकती है। अंतरिक्ष और आसमान को एक्सप्लोर करने का ये सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

चंद्रयान-3 कामयाब, मोदी बोले-यह भारत के जयघोष का क्षण:कहा, जब हम आंखों के सामने इतिहास बनते हुए देखते हैं तो गर्व होता है

चंद्रयान-3 की सफलता पर देशभर में जश्न:टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में ताली बजाकर खुशी जाहिर की, CRPF जवान बोले- भारत माता की जय

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से लैंडिंग तक 10 मोमेंट्स:साउथ पोल पर यान पहुंचते ही साइंटिस्ट बोले- इंडिया ऑन द मून

खबरें और भी हैं…