तिहाड़ में केजरीवाल का पहला दिन, शुगर लेवल गिरा: 14X8 फीट की कोठरी में रातभर टहलते दिखे, कुछ देर सीमेंट की फर्श पर सोए

  • Hindi News
  • National
  • Delhi CM Arvind Kejriwal Tihar Jail Inside Details | Kejriwal Jail Routine

नई दिल्ली37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केजरीवाल को 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। 1 अप्रैल को 10 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। - Dainik Bhaskar

केजरीवाल को 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। 1 अप्रैल को 10 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली रात घूमते-टहलते बीती। न्यूज एजेंसी PTI ने जेल अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि केजरीवाल 14X8 फीट की कोठरी में रातभर घूमते रहे। वे सिर्फ कुछ देर के लिए ही सीमेंट की फर्श पर सोए।

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मंगलवार सुबह केजरीवाल का शुगर लेवल कम था। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें सोमवार शाम 4 बजे तिहाड़ जेल लाया गया था। बैरक में भेजने से पहले मेडिकल में भी उनका शुगर लेवल 50 दर्ज हुआ था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दवाएं दी गईं थीं।

सोमवार को जेल पहुंचने पर केजरीवाल को चाय दी गई थी। रात के खाने में उन्हें घर का बना खाना परोसा गया। सोने के लिए उन्हें एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए। केजरीवाल को दोपहर और रात में घर का बना खाना खाने की अनुमति है। जब तक उनका शुगर लेवल सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उन्हें घर का खाना दिया जाएगा।

मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत मंजूर की है। वे बुधवार को जेल से बाहर आ सकेंगे।

मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत मंजूर की है। वे बुधवार को जेल से बाहर आ सकेंगे।

सुबह ध्यान किया, हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बुक दी गई
केजरीवाल मंगलवार 2 अप्रैल को सुबह उठकर बैरक में ध्यान किया। इसके बाद उन्हें चाय और दो बिस्कुट दिए गए। उन्हें तीन किताबें- रामायण, महाभारत और हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड दी गई हैं। उनके सेल के बाहर दो सुरक्षाकर्मियों और जेल वार्डन को तैनात किया गया है। सेल के बाहर एक क्विक एक्शन टीम भी तैनात है। उन्हें एक धार्मिक लॉकेट पहनने की भी अनुमति दी गई है।

केजरीवाल ने मिलने वाले 6 लोगों के नाम जेल प्रशासन को दिए
एशिया की सबसे बड़ी जेल में बंद पहले मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल नंबर दो में रखा गया है। उनकी पत्नी और बच्चों के मंगलवार को उनसे मिलने की संभावना है। नियमों के मुताबिक, केजरीवाल ने छह लोगों की लिस्ट दी है, जिनसे वह मिलना चाहते हैं। इसमें उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे और बेटी, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और AAP महासचिव (संगठन) संदीप पाठक शामिल हैं।

21 मार्च को ED ने मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया

ये पूरा घटनाक्रम 21 मार्च का है।

ये पूरा घटनाक्रम 21 मार्च का है।

ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली शराब नीति केस- AAP सांसद संजय सिंह को जमानत, सुप्रीम कोर्ट में ED ने बेल का विरोध नहीं किया

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। संजय सिंह के वकील ने कहा कि वे केस में अपने रोल से जुड़ा कोई बयान नहीं देंगे। पूरी खबर पढ़ें…

केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिले AAP विधायक, कहा- CM इस्तीफा न दें, जेल से सरकार चलाएं

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार दोपहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। विधायकों ने सुनीता को दिल्ली CM के नाम एक संदेश दिया। विधायकों ने कहा कि केजरीवाल किसी भी हालत में इस्तीफा न दें, जेल से सरकार चलाएं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…