तिरूपति-सिकंदराबाद वंदे भारत में धुआं फैला, दहशत में आए यात्री: बिना टिकट सफर कर रहे शख्स ने टॉयलेट में सिगरेट पी, फायर सिस्टम एक्टिव हुआ

  • Hindi News
  • National
  • Vande Bharat Express Train Toilet Cigarette Controversy | Hyderabad News

सिकंदराबादएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वंदेभारत के अंदर धुआं भरने के बाद अफरा-तफरी का यह वीडियो यात्रियों ने रिकॉर्ड कर लिया था। - Dainik Bhaskar

वंदेभारत के अंदर धुआं भरने के बाद अफरा-तफरी का यह वीडियो यात्रियों ने रिकॉर्ड कर लिया था।

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में 9 अगस्त को तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। जब इस बारे में लोको पायलट को बताया गया तो ट्रेन को मनुबोलू में रोक दिया गया।

जांच में पता चला कि ट्रेन में एक शख्स बिना टिकट सफर कर रहा था। जब उसने टॉयलेट में जाकर सिगरेट जलाई तो फायर अलार्म एक्टिव हो गए। इससे कम्पार्टमेंट में एयरोसोल का स्प्रे हो गया है। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

RPF ने पकड़ा बेटिकट यात्री, आधे घंटे रुकी रही ट्रेन
मंडल रेल प्रबंधक विजयवाड़ा के अनुसार एक यात्री जो बिना टिकट सफर कर रहा था। वह C13 कोच के टॉयलेट के अंदर स्मोकिंग करने लगा। इससे फायर अलार्म एक्टिव हो गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान वंदे भारत करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। RPF ने इस यात्री को नेल्लोर में अरेस्ट कर लिया है।

धुएं से बचने शीशा भी तोड़ा
वंदे भारत में सफर कर रहे यात्रियों में धुएं के कारण अफरा-तफरी मच गई। इसके कारण लोगों ने ट्रेन का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद ट्रेन में आए अधिकारियों ने वहां मौजूद स्टाफ से भी इस बारे में सवाल करने लगे। लेकिन उन्होंने बताया कि बाथरूम का शीशा भी तोड़ा गया था। इसे यात्रियों ने तोड़ा है।

मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में एक सवाल के जवाब में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2019 से जून 2023 तक वंदेभारत पर फेंके गए पत्थरों से रेलवे को 55 लाख रुपए से ज्यादार का नुकसान हुआ। जबकि पथराव करने वाले 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वंदे भारत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मध्यप्रदेश में वंदे भारत का वॉशरूम यूज किया, 1020 रु. जुर्माना

भोपाल रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन के वॉशरूम में जाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक को जुर्माने के 1020 रुपए देने पड़े। इतना ही नहीं, उसे भोपाल से सिंगरौली जाना था, लेकिन वो उज्जैन पहुंच गया। घटना 15 जुलाई की है। अब्दुल टॉयलेट यूज करने वंदे भारत ट्रेन में चढ़ गया था। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान में वंदे भारत के इंजन में खराबी, 47 मिनट लेट पहुंची पाली

ट्रेन वंदे भारत के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर पालनपुर से जोधपुर तक लाना पड़ा। इंजन में खराबी के चलते ट्रेन पालनपुर करीब दो घंटे खड़ी रही। पाली भी अपने निर्धारित टाइम से पौने दो घंटे लेट पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…