4.28 लाख तीर्थयात्रियों ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन: लैंड स्लाइड के बाद 18 घंटे तक रुकी रही यात्रा; 37वें बैच में 999 यात्री रवाना हुए

श्रीनगर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए यात्रियों का 37वां दल रवाना - Dainik Bhaskar

अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए यात्रियों का 37वां दल रवाना

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बुधवार को हुए लैंड स्लाइड के चलते अमरनाथा यात्रा रोक दी गई थी। इसे 18 घंटे बाद गुरुवार को बहाल कर दिया गया। अब तक 36 जत्थों में 4.28 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा 31 अगस्त को छड़ी मुबारक के साथ पूरी होगी।

37वें बैच में महज 999 यात्री
अधिकारियों के मुताबिक नेशनल हाईवे पर यात्रा बहाल होने के बाद 33 गाड़ियों में यात्री भगवती नगर बेस कैम्प से यात्रा पर निकले। उन्होंने बताया कि 422 श्रद्धालु गांदरबल से बेस कैम्प की ओर जा रहे हैं, जबकि 577 तीर्थयात्री अनंतनाग से यात्रा शुरू करने के लिए पहलगाम बेस कैम्प की तरफ रवाना हुए।

अमरनाथ गुफा मंदिर

अमरनाथ गुफा मंदिर

31 अगस्त को यात्रा होगी संपन्न
अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त को खत्म होगी। छड़ी मुबारक पहलगाम से गुफा मंदिर के लिए रवाना होगी।

खबरें और भी हैं…