उत्तराखंड में भारी बारिश से 9 लोगों की मौत: ऋषिकेश-हल्द्वानी में 200 लोगों को रेस्क्यू किया; हिमाचल में अब तक 223 लोगों की जान गई

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बादल फट गया, जिसके बाद गिरी नदी उफान पर आ गई। - Dainik Bhaskar

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बादल फट गया, जिसके बाद गिरी नदी उफान पर आ गई।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश की वजह से 9 लोगों की जान चली गई और 12 लोग घायल हो गए। ऋषिकेश के धलवाला और खारा इलाके में भी तेज बारिश हुई। SDRF ने देर रात 50 लोगों को रेस्क्यू किया।

हल्द्वानी में पानी में फंसे 150 लोगों को बचाया गया। राज्य के नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, हिमाचल में 24 जून से अब तक करीब 223 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 295 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 800 घर पूरी तरह से खत्म हो गए और 7500 घर जर्जर हैं।

वहीं, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा को सस्पेंड कर दिया और तीन सीनियर इंजीनियर के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। संदीप पर आरोप है कि उन्होंने आईटीओ यमुना बैराज के 4 गेट नहीं खोले थे, जिस वजह से दिल्ली में बाढ़ आई थी।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु।

यहां मध्यम बारिश होगी: केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश।

अब देखें राज्यों के मानसून की तस्वीरें…

पटना के एनआईटी घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से रिवर फ्रंट पर मॉर्निंग वॉक बंद कर दिया गया है।

पटना के एनआईटी घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से रिवर फ्रंट पर मॉर्निंग वॉक बंद कर दिया गया है।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जायजा लेने पहुंचे।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जायजा लेने पहुंचे।

ऋषिकेश के धलवाला और खारा इलाके से देर रात SDRF ने 50 लोगों को रेस्क्यू किया।

ऋषिकेश के धलवाला और खारा इलाके से देर रात SDRF ने 50 लोगों को रेस्क्यू किया।

अब राज्यों के मौसम का हाल…

मध्यप्रदेश में 13-14 अगस्त तक बारिश नहीं, मानसून ब्रेक होने से सूखा रहेगा यह सप्ताह

मध्यप्रदेश में अगले 5 दिन यानी, 13-14 अगस्त तक तेज बारिश नहीं होगी। मानसून ब्रेक होने से अगस्त के दूसरे सप्ताह में प्रदेश सूखा रहेगा। बारिश नहीं होने से दिन का तापमान बढ़ जाएगा।

सोयाबीन-दलहनी जैसे फसलों पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। पौधों के सूखने, उनमें कीट का अटैक होने और फफूंद लगने की संभावना है। ऐसे में किसानों को फसलों को बचाने के लिए उपाय करने होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा में आज 10 जिलों में यलो अलर्ट: 5 में भारी बारिश होगी, 30 से 40KM स्पीड से हवाएं चलेंगी

हरियाणा में आज से फिर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मानसून सीजन में अब तक 44% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 1 जून से अब तक सूबे में 337.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

पटना में बाढ़ का संकट..खतरे के निशान के करीब गंगा: बागमती, कमला, गंडक और भूतही ने डराया; आज 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना

बिहार में 4-5 दिनों से हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। बागमती, कमला, भूतही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा और गंडक खतरे के निशान के पास पहुंच चुकी हैं। पटना में बाढ़ के संकट को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। निचले इलाकों में गंगा का पानी घुसने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…