ISRO चीफ भद्रकाली मंदिर पहुंचे: चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद माता के दर्शन किए

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिशन मून चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस. सोमनाथ ने रविवार (27 अगस्त) को केरल के भद्रकाली मंदिर में दर्शन किए। वो केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित पौर्नामी कावु-भद्रकाली मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। एस. सोमनाथ ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अचर्ना की। इस दौरान वो मंदिर में हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर पहुंचकर इतिहास रच दिया। इसरो की इस उपलब्धि का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है। चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा गया, जहां आज तक किसी देश का स्पेसक्राफ्ट नहीं पहुंचा है।

26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर मिशन की सफलता की बधाई दी और घोषणा की कि जिस जगह लैंडर विक्रम ने चांद की सतह को छुआ उस स्थान को ‘शिव शक्ति पॉइंट’ के नाम से जाना जाएगा।

खबरें और भी हैं…