1 ग्राम नमक से बचेंगी 40 लाख जानें: ज्यादा शोर बच्चों का दिमाग कर रहा कमजोर, प्रदूषण से हर साल 1.2 लाख नवजातों की मौत

  • Hindi News
  • Women
  • Too Much Noise Is Making Children’s Brain Weak, Pollution Kills 1.2 Lakh Newborns Every Year

नई दिल्ली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

आप अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान बेहतर ढंग से रख सकें, इसके लिए हम ‘वीकली हेल्थ ब्रीफ’ लाए हैं। इसमें आपको मिलेंगे प्रमुख हेल्थ अपडेट्स, महत्वपूर्ण रिसर्च से जुड़े आंकड़े और डॉक्टरों की रेलेवेंट सलाह। इसे मात्र 2 मिनट में पढ़कर आपको सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारियां मिलेंगी और आप परिवार का बेहतर ख्याल रख पाएंगी।

1. नवजातों के लिए काल बना प्रदूषण, देश में हर साल जाती है 1. 2 लाख नन्हीं जानें

वायु प्रदूषण न्यू बॉर्न बेबी के लिए काफी खतरनाक है। जिन बच्चों को प्रदूषण का मतलब तक पता नहीं होता, उनको इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। एक अमेरिकी रिसर्च के मुताबिक दुनिया भर में हर साल बच्चों की जान इससे जाती है।

2. रोज थोड़ा-थोड़ा एक्सरसाइज या वीकेंड पर ज्यादा वर्क-आउट दोनों समान रूप से फायदेमंद

आप वीकेंड पर ही ज्यादा पसीना बहाएं या रोज थोड़ा-थोड़ा एक्सरसाइज करें; दोनों शरीर के लिए समान रूप से फायदेमंद होगा। अमेरिका के नेशनल हेल्थ इंटरव्यू सर्वे के 3.5 लाख से अधिक लोगों के डेटा के विश्लेषण के बाद रिसर्चर्स इस नजीते पर पहुंचे कि रोज व्यायाम करने वाले लोगों और वीकेंड व्यायाम करने वाले लोगों की सेहत में बहुत कम अंतर पाया। दोनों तरह के लोगों में कैंसर और दूसरी खतरनाक बीमारियां कम पाई गईं।

कितना करें व्यायाम…

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गाइडलाइन कहती है कि वयस्कों को हर हफ्ते 150-300 मिनट की मध्यम शारीरिक गतिविधि या 75-150 मिनट का कठोर व्यायाम करना चाहिए।

3. ज्यादा शोर कम कर रहा बच्चों का दिमाग, सीखने की क्षमता प्रभावित

स्पेन के बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ताओं ने बच्चों के दिमागी विकास पर शोर के प्रभाव का अध्ययन किया है। इस शोध में यह बात सामने आई कि शोर-शराबे की वजह से बच्चों का दिमागी विकास बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही उनकी सीखने की क्षमता भी कम हो रही है। शोधकर्ताओं ने पाया कि बाहरी आवाज में 5 डेसिबल की वृद्धि होने पर बच्चों की याद रखने की क्षमता 12% तक कम हो जाती है। वहीं, कठिन कामों को करने की क्षमता का विकास भी 23.5% तक प्रभावित होता है। इसके चलते पढ़ाई पर फोकस 4.8 % तक घट जाता है।

यहां आपको यह जान लेना चाहिए कि हमारे कान किस स्तर तक की आवाज को आसानी से बर्दाश्त कर पाते हैं और कितनी आवाज हमारे लिए खतरनाक है-

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के मुताबिक 0 से 70 डेसिबल की आवाज सामान्य मानी जा सकती है। लेकिन इससे अधिक आवाज इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

4. दिन में 1 ग्राम नमक कम खाने से बन जाएगी सेहत, चीन चला रहा है बड़ा अभियान

अगर आप रोज अपने खाने से 1 ग्राम नमक कम करती हैं तो इससे आपकी सेहत काफी अच्छी हो सकती है। चीन में हुई एक स्टडी में ये बात सामने आई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक खाने में एक ग्राम नमक कम करने से हॉर्ट अटैक का खतरा 4% और स्ट्रोक का खतरा 6% तक कम हो जाता है। ज्यादा मात्रा में नमक छोड़ने पर और बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। दरअसल, चीन में नमक की खपत दुनिया भर में सबसे अधिक है। जिसके देखते हुए वहां की सरकार ‘हेल्दी चाइना-2030’ अभियान चला कर लोगों से कम नमक खाने की अपील कर रही है। सरकार का अनुमान है कि ऐसा होने से 2030 तक 40 लाख लोगों की जान बचाई जा सकती है।

आप इस हेल्थ ब्रीफ को शेयर भी कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं…