संगरूर सांसद पर बरसे CM मान: भगत सिंह की दिलाई आजादी में संविधान की कसम खा उन्हें आतंकवादी कहना ठीक नहीं

चंडीगढ़6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहीद ए आजम भगत सिंह को आतंकवादी कहे जाने पर CM भगवंत मान जमकर संगरूर के सांसद सिमरनजीत मान पर बरसे। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की दिलाई आजादी में उन्होंने संविधान की कसम खाई और अब निंदा कर रहे हैं। शहीद ए आजम भगत सिंह देश के लिए लड़ रहे थे। उनके साथ लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद थे। यह कौन होते हैं आतंकवादी कहने वाले?।

भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में जान कुर्बान की। वह 500 साल तक शहीद ही रहेंगे। उनकी पूजा तो पाकिस्तान में भी होती है। तब तो पाकिस्तान बना भी नहीं था। उनके नाम पर चौक बना हुआ है। हालांकि कानूनी कार्रवाई की मांग पर मान ने कुछ नहीं कहा।

मान के विवाद पर मचा हुआ घमासान
सांसद सिमरनजीत मान चुनावी जीत के बाद करनाल पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने नेशनल एसेंबली में बम फेंका। बेकसूर अंग्रेज अफसर को मारा। इसलिए वह आतंकवादी हैं। इसको लेकर उनके खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग में शिकायत भी हो चुकी है।

यूक्रेन क्यों नहीं गए?
सीएम भगवंत मान ने सांसद सिमरनजीत मान पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान सांसद बने मान ने कहा था कि मेरा यूक्रेन का वीजा लगाओ, मैं वहां लड़ने जाऊंगा, फिर वह क्यों नहीं गए?। यह सब फालतू की बातें हैं, इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

खबरें और भी हैं…