शाह ने मोबाइल से सभा को किया संबोधित: बारिश के कारण नहीं जा सके श्योपुर; MP में 150 सीटों के साथ भाजपा सरकार बनने का दावा

विवेक अग्निहोत्री, मंडला8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खराब मौसम के चलते श्योपुर नहीं पहुंचे सके। उन्होंने फोन पर ही सभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि ग्वालियर में बारिश की वजह से हेलिकॉप्टर श्योपुर के लिए नहीं उड़ सका। लेकिन मैं इसी चुनाव अभियान में श्योपुर जरूर आऊंगा।

शाह ने फोन पर अपने छोटे संबोधन में कहा कि एमपी में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। 2003 से 2023 तक भाजपा ने एमपी को एक बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाया है। उन्होंने जनता से जन आशीर्वाद यात्रा को आशीर्वाद देने की अपील की। सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी फोन पर ही सभा को संबोधित किया।

मंडला में सभा के बाद अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा समेत भाजपा के अन्य नेता ग्वालियर होते हुए श्योपुर पहुंचने वाले थे। लेकिन ग्वालियर में तेज बारिश के चलते वे श्योपुर के लिए रवाना नहीं हो सके। शाह ग्वालियर से ही वापस दिल्ली लौट गए।

मंडला की सभा के बाद अमित शाह को ग्वालियर होते हुए श्योपुर जाना था। लेकिन ग्वालियर में तेज बारिश के चलते उनका हेलिकॉप्टर उड़ नहीं सका।

मंडला की सभा के बाद अमित शाह को ग्वालियर होते हुए श्योपुर जाना था। लेकिन ग्वालियर में तेज बारिश के चलते उनका हेलिकॉप्टर उड़ नहीं सका।

एमपी में 150 सीटों के साथ बनेगी भाजपा की सरकार

इससे पहले मंडला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में इस बार 150 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शाह ने मंडला में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- आपके आशीर्वाद के साथ जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं। ऐसी पांच यात्रा प्रदेश की 210 विधानसभा क्षेत्र में घूमकर भोपाल जाएंगी।

शाह ने कहा – मैं आज दावे से कहने आया हूं, बंटाधार जी आप और करप्शन नाथ दोनों सुन लो, जब 25 सितंबर को हमारी जन आशीर्वाद यात्रा समाप्त होगी, उसी दिन तय हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में अगली बार 150 सीटों के साथ फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

मंडला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।

मंडला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।

मिस्टर बंटाढार ने एमपी को बीमारू राज्य बना दिया था: शाह

अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर मिस्टर बंटाढार छोड़कर गए थे। भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, बिना बिजली गरीबों का घर, बिना सिंचाई की खेती छोड़कर गए थे। भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने इसे बेमिसाल बनाकर आगे बढ़ाने का काम किया। मध्यप्रदेश ने पेसा कानून को जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं आदिवासी सम्मेलन में आया था। सीएम शिवराज ने धड़ाधड़ घोषणाएं कर दीं। मैंने पूछा ये पूरी हुई या नहीं तो उन्होंने बताया सभी पूरी कर दी।

अल्पसंख्यक तुष्टीकरण में डूबी रही कांग्रेस की सरकार

कमलनाथ और बंटाढार की केंद्र में सरकार थी। मनमोहन सिंह पीएम थे, उन्होंने कहा- देश की तिजोरी पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। सबने विरोध किया, मगर वो नहीं माने। अल्पसंख्यक तुष्टीकरण में सरकार डूबी रही। अंतत: 2014 में मोदीजी की सरकार आई। मोदीजी ने सांसदों को भाषण दिया और कहा- मेरी सरकार आदिवासी, पिछड़ों, दलित और गरीबों की सरकार है। आपको चयन करना है दो विचारधाराओं के बीच। एक ओर कांग्रेसियों के लिए देश के खजाने पर अल्पसंख्यकों का अधिकार हैं और मोदीजी कहते हैं गरीबों का अधिकार है। 2014 में मोदी जी बोले। मैं 2023 में आपके सामने आया हूं। इन 9 सालों में मोदीजी ने ढेर सारे बदलाव किए हैं।

भाजपा की जन आशीर्वाद सभा में पार्टी के कार्यकर्ता भगवा टोपी पहनकर आए।

भाजपा की जन आशीर्वाद सभा में पार्टी के कार्यकर्ता भगवा टोपी पहनकर आए।

कांग्रेस ने कभी आदिवासी बेटा-बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया

कांग्रेस पार्टी नारा देती थी, जल, जंगल और जमीन की रक्षा करेंगे। उन्होंने तो नहीं की। मोदीजी ने जल, जंगल और जमीन के साथ सुरक्षा, सम्मान, समन्वित विकास का काम किया। भाजपा के अटलजी ने आदिवासी मंत्रालय बनाया। मोदीजी ने दो और जातियों को आदिवासियों में जोड़ा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस घोषित किया। देशभर में 10 जगह पर बिरसा मुंडा, शंकर शाह आदिवासियों के संग्राहलय बनाए।

मैं आज बंटाढार और कमलनाथ से पूछने आया हूं, जब आपकी सरकार थी, तब आदिवासी कल्याण मंत्रालय का बजट कितना था? मनमोहन सिंह सरकार केवल 24 हजार करोड़ रुपया सालाना देती थी। मोदीजी ने बढ़ाकर 1.19 लाख करोड़ का कर दिया। 287 करोड़ रुपया एकलव्य स्कूलों के लिए खर्च करना शुरू किया। इसी बीच संथाली आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम भी किया। कांग्रेस ने इतने सालों तक शासन किया, कभी आदिवासी बेटा-बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कांग्रेस की सरकार में आए दिन आतंकवादी हमले होते थे

ये विश्व में भारत की छवि सुधारने वाली सरकार है। पाकिस्तान से आए आतंकवादी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। कांग्रेस की सरकार उफ नहीं करती थी। पुलवामा, उरी में हमला हुआ। मगर आतंकवादी भूल गए। सरकार बदल गई है। कांग्रेस की सरकार नहीं है। भाजपा की सरकार है। मनमोहन मौनी बाबा प्रधानमंत्री नहीं हैं। मोदीजी हैं। 10 दिन के अंदर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के सिर काटकर ले आए।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह दोपहर में जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से मंडला के लिए रवाना हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह दोपहर में जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से मंडला के लिए रवाना हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हैं।

शिवराज बोले- भाजपा सरकार नहीं चलाती, परिवार चलाती है

मंडला में जनसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- बारिश की जरूरत थी, अभी भी जरूरत है। जमकर पानी गिरे। ऐसा गिरे की फसल लहलहा जाए। किसान भाइयों, संकट आ जाए तो घबराना मत, हर संकट से भारतीय जनता पार्टी बाहर निकालेगी। रानी दुर्गावती को कभी कांग्रेस ने याद नहीं किया। जल्द ही यहां मेडिकल कॉलेज का पूजन करने आएंगे। भाजपा सरकार नहीं चलाती, परिवार चलाती है। शिवराज ने पूछा-कांग्रेस ने कभी फ्री में राशन दिया था क्या?। कमलनाथ पर आरोप लगाया कि गरीबों के लिए मकान का पैसा मोदी जी ने दिया, यहां कांग्रेस की पार्टी खा गई। यह पाप कमलनाथ जी ने किया। मंच से लाडली बहनों से सीएम ने पूछा- बताओ कभी कांग्रेस ने भी बहनों के खाते में पैसा डाला था क्या?, जनता से पूछा- मंडला में दो सीट में से एक ही जीते थे, इस बार ऐसी गड़बड़ी नहीं होगी न।

पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि मंडला में 40 से 50 हजार लोग कार्यक्रम में पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह के आने से पहले मंडला में आधा घंटा तेज बारिश हुई।

पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि मंडला में 40 से 50 हजार लोग कार्यक्रम में पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह के आने से पहले मंडला में आधा घंटा तेज बारिश हुई।

खबरें और भी हैं…