वंदे भारत एक्सप्रेस से रेलवे को 55.60 लाख का नुकसान: लोकसभा में रेल मंत्री बोले- ये 4 साल में ट्रेनों पर हुई पत्थरबाजी से हुआ

  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha 2023; Ashwini Vaishnav On Vande Bharat Express Stone Pelting Cases

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ये 11 जुलाई की तस्वीर है। गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। इस हादसे में ट्रेन की 4 बोगियों के कई शीशे टूट गए थे। - Dainik Bhaskar

ये 11 जुलाई की तस्वीर है। गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। इस हादसे में ट्रेन की 4 बोगियों के कई शीशे टूट गए थे।

2019 से अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी की घटनाओं के चलते रेलवे को 55.60 लाख का नुकसान हुआ है। इस बात की जानकारी रेलवे मंत्री अश्विनी वैषणव ने बुधवार को लोकसभा में दी।

उन्होंने ये भी बताया कि पत्थरबाजी करने वाले 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इन घटनाओं में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। इस दौरान किसी तरह की लूट या फिर यात्रियों के सामान को नुकसान नहीं हुआ।

ये जनवरी की तस्वीर है। बंगाल के मालदा स्टेशन के पास कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। जिसके चलते ट्रेन के गेट में दरार आ गई।

ये जनवरी की तस्वीर है। बंगाल के मालदा स्टेशन के पास कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। जिसके चलते ट्रेन के गेट में दरार आ गई।

ट्रेन की सुरक्षा के लिए रूट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए
रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए उनके रूट पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जहां पर पत्थरबाजी की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं, वहां पर सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए एक डिटेल गाइडलाइन भी जारी की गई है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन साथी शुरू किया गया
रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम हैं। उनकी सुरक्षा के लिए ऑपरेशन साथी शुरू किया गया है। इसमें RPF, GRP और जिला पुलिस की टीम साथ मिलकर काम करती हैं।

इसके अलावा, लोगों से भी रेलवे की प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ न करने की अपील की जा रही है।

पिछले 2 सालों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी की घटनाएं…
14 जुलाई 2023:
इस दिन तिल्दा स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया था। इस घटना में कोच नंबर C-3 की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।

11 जुलाई 2023: इस दिन गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इस हादसे में ट्रेन की 4 बोगियों के कई शीशे टूट गए थे।

1 जुलाई 2023: इस दिन कर्नाटक में उपद्रवियों ने धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन को निशाना बनाया था। इसमें ट्रेन का सी-4 डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया था।

12 मार्च 2023: इस दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में पथराव हुआ था, जिससे ट्रेन के एक कोच की खिड़की के शीशे टूट गए थे।

26 फरवरी 2023: इस दिन मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई थी। कृष्णराजपुरम-बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई घटना में एक कोच की खिड़की के शीशे टूटे थे।

9 जून 2023: इस दिन आंध्र प्रदेश के तिरुपति में गुदुर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ था। रेलवे पुलिस ने घटना को लेकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था।

3 जनवरी 2023: इस दिन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत ट्रेन पर किशनगंज में पत्थरबाजी हुई थी। इसमें ट्रेन के एक कोच की खिड़की के शीशे टूट गए थे।

2 जनवरी 2023: इस दिन बंगाल के मालदा में वंदे भारत पर पथराव हुआ था। पत्थरबाजी कुमारगंज रेलवे स्टेशन के पास हुई। इसमें सी-13 का गेट और विंडो क्षतिग्रस्त हो गयी थी।

14 दिसंबर 2022: इस दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई थी। इससे एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया था।

खबरें और भी हैं…