राहुल गांधी बोले-बुरहानपुर मोहब्बत का सेंटर: कहा-बीजेपी ने MP में 20-25 भ्रष्ट विधायक खरीदकर सरकार बनाई

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • Rahul Gandhi Yatra Madhya Pradesh Update; Kamal Nath Digvijaya Singh | Bharat Jodo Yatra Burhanpur Latest Photos

बुरहानपुर (म.प्र.)एक दिन पहले

एमपी में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में शाम को हुई सभा में कहा कि मध्यप्रदेश में हम चुनाव जीते थे। हमारी सरकार थी। बीजेपी ने करोड़ों रुपए देकर 20-25 भ्रष्ट विधायकों को खरीद लिया और सरकार बना ली। राहुल गांधी ने कहा कि बुरहानपुर मोहब्बत का सेंटर है। ये बात आप हिंदुस्तान को हजारों सालों से कह रहे हो। हम मोहब्बत के इस मैसेज को श्रीनगर तक ले जाएंगे।

इससे पहले बुधवार सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर के बोदरली गांव से एमपी में इंटर हुई। मॉर्निंग पैदल मार्च के बाद बुरहानपुर के जेवियर कॉलेज में यात्रा का लंच ब्रेक हुआ। यहां से यात्रा फिर शुरू हुई, ये यात्रा बुरहापुर के ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची जहां राहुल गांधी ने संबोधित किया।

किसानों के दिल में डर भर दिया: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि किसी ने मुझे कहा- मैं 2000 किलोमीटर चला। ये मुश्किल काम नहीं है। किसान जिंदगी में 30 से 40 हजार किलोमीटर चलता है। असली काम वो करता है। उसे क्या जरूरत होती है। उसे बीज नहीं मिलता, फर्टिलाइजर के दाम दोगुने हो जाते हैं। किसान के दिल में डर भर दिया। 24 घंटे काम करता है। सुबह 4 बजे उठता है। आधी रोटी खाता है, फिर जब उसका फसल बेचने का समय आता है। दिल्ली में बैठे लोग एमएसपी गिरा देते हैं।

बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में राहुल गांधी ने आम सभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा- सभी संस्थाओं को आरएसएस, बीजेपी ने पकड़ रखा है। हमने सोचा एक ही रास्ता है, इसलिए हम सड़क पर उतरे। लोगों से सीधा जाकर मिलो। उनकी बात सुनो। छोटे व्यापारियों से मिलो।

बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में राहुल गांधी ने आम सभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा- सभी संस्थाओं को आरएसएस, बीजेपी ने पकड़ रखा है। हमने सोचा एक ही रास्ता है, इसलिए हम सड़क पर उतरे। लोगों से सीधा जाकर मिलो। उनकी बात सुनो। छोटे व्यापारियों से मिलो।

‘युवाओं को डराने के लिए नोटबंदी की’

राहुल गांधी बोले – युवा रोजगार चाहता है। रोजगार छोटा व्यापारी देता है। छोटे-छोटे मिडिल साइज बिजनेस देता है। ये रोजगार, पब्लिक सेक्टर से मिलता है। अब इन्होंने युवाओं को डराने के लिए नोटबंदी और जीएसटी लागू किया। छोटे व्यापार खत्म हो गए। रीढ़ की हड्‌डी तोड़ दी। एमपी में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। नोटबंदी, जीएसपी पॉलिसी नहीं, बल्कि हथियार हैं।

राहुल गांधी ने कहा- सभी संस्थाओं को आरएसएस, बीजेपी ने पकड़ रखा है। हमने सोचा एक ही रास्ता है, इसलिए हम सड़क पर उतरे। लोगों से सीधा जाकर मिलो। उनकी बात सुनो। छोटे व्यापारियों से मिलो। हमने सोचा भी नहीं था कि इतनी शक्ति, इतना प्यार मिलेगा।

बीजेपी ने डर, नफरत और हिंसा का माहौल बनाया: राहुल

राहुल गांधी ने कहा – हमें लगा कि हिंदुस्तान में नफरत, डर और हिंसा का माहौल बीजेपी के लोगों ने बना दिया है। जनता की आवाज, किसानों की आवाज, छोटे व्यापारियों और मजदूरों की आवाज हो, हमने पहले इसे राज्यसभा, लोकसभा में उठाने की कोशिश की। किसानों के तीन काले कानून आए। पीएम ने नोटबंदी की। आप किसी भी छोटे व्यापारी से पूछो, आज मैं उनके साथ चल रहा था, उनके सारे बिजनेस बंद हो गए। 5 अलग-अलग जीएसटी, 28% तक टैक्स लागू करके बाकी को भी उड़ा दिया।

राहुल गांधी की यात्रा में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। राहुल गांधी का रात्रि विश्राम बुरहानपुर जिले के झिरी में रात रुकेंगे।

झिरी पहुंचेगी प्रियंका, राहुल की यात्रा में होंगी शामिल

प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। वे बुधवार को शाम 4 बजे इंदौर पहुंचीं। यहां से वे बड़वाह होते हुए झिरी पहुंचेगी। झिरी में राहुल गांधी आज रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार को यहीं से यात्रा खंडवा जिले में जाएगी।

इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल, विनय बाकलीवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल, विनय बाकलीवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंची। यात्रा का पहला पड़ाव बुरहानपुर जिले का बोदरली गांव रहा। यहां सुबह 7 बजे राहुल का आरती उतारकर स्वागत किया गया। ​​बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। एमपी में अपने पहले भाषण में ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा- BJP पहले डर फैलाती है फिर हिंसा। हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

राहुल का काफिला सुबह 6 बजे महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना हुआ। एमपी में यात्रा की शुरुआत बोदरली से हुई है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वागत किया। कहा- भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा जन समर्थन मिलेगा। यात्रा साढ़े तीन घंटे चलकर बुरहानपुर पहुंची।

बुरहानपुर के सेंट जेवियर स्कूल के बाहर लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। बात गेट के बाहर दो लाइन लगाने को लेकर बिगड़ी।

बुरहानपुर के सेंट जेवियर स्कूल के बाहर लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। बात गेट के बाहर दो लाइन लगाने को लेकर बिगड़ी।

जयराम बोले- दिग्विजय सबसे युवा भारत यात्री
भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा अब तक 32 जिलों से गुजर चुकी है। देश का ध्यान सिर्फ राहुल गांधी पर है। 120 यात्री और राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। इन 120 में से करीब एक तिहाई महिलाएं हैं। इनकी औसत आयु इनकी साल है। मध्यप्रदेश के 11 यात्री हैं। इनमें से 4 महिलाएं। सबसे युवा और सबसे सक्रिय भारत यात्री दिग्विजय सिंह हैं। राहुल के अलावा अगर कोई यात्री चलता है तो वो हैं दिग्विजय सिंह। राहुल का 28 नवंबर को 40 मिनट के लिए इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जगह अभी निश्चित नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में 18 से 20 सवाल लेंगे। 77 दिन में यह 7वां प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। हम 6 बजे यात्रा शुरू करेंगे। उज्जैन में 29 को पब्लिक रैली होगी। 30 को विश्राम का दिन है। 26 को राहुल महू जाएंगे।

अब पढ़िए राहुल गांधी ने यात्रा शुरू करने से पहले बोदरली में क्या कहा…

राहुल ने कहा- ये यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी। जब हमने शुरू की तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किमी लंबा है। यह पैदल नहीं किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश में आए हैं। यहां 370 किमी चलेंगे। यह तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता। यह तिरंगा श्रीनगर जाएगा। यात्रा के पीछे 3 लक्ष्य है। सबसे पहला- जो नफरत, हिंसा और डर हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है, उसके खिलाफ यह यात्रा है। देखिए, तरीका क्या है BJP का। सबसे पहले डर फैलाओ। किनके दिल में डर। युवाओं के दिल में डर। कैसे-बेरोजगारी बढ़ाकर। किसानों के दिल में डर। कैसे- सही दाम न देकर। बीमा का पैसा न देकर, कर्जा माफ न कर के। मजदूरों के दिल में डर। मनरेगा का पैसा न देकर। पहले ये डर फैलाते हैं। जब यह डर फैल जाता है, तब हिंसा में बदल देते हैं।

देखिए, हिंसा कोई चीज नहीं होती। हिंसा डर का एक रूप है। जो डरता नहीं वो हिंसा नहीं कर सकता। जो डरता है, वहीं हिंसा करता है। यात्रा का पहला लक्ष्य- किसान, मजदूर और युवा के मन से डर हटाना है। इस हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हम जहां चल रहे हैं, युवाओं से मिल रहे हैं। इसी बीच मंच से एक बच्चे से नाम पूछा- क्या नाम है? जवाब मिला रूद्रा। तुम्हारी उम्र क्या है। 5 साल। राहुल गांधी ने पूछा- बड़े होकर क्या बनना चाहते हो। बच्चा बोला- डॉक्टर। बच्चे को मंच पर लाया गया। राहुल ने बच्चे का हाथ उठाया। उस बच्चे के सपने को लेकर बात की। कहा- ये बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है। आज के हिंदुस्तान में रूद्र का सपना पूरा नहीं हो सकता। मैं 70 दिनों से चल रहा हूं। हर प्रदेश में रूद्र जैसे बच्चे और युवाओं से मिला। 5 साल, 10 साल के बच्चों और 20 साल के युवाओं से मिलता हूं। कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बनाना चाहता है।

बोदरली गांव में मंच से राहुल गांधी ने एक बच्चे से नाम और उम्र पूछी। राहुल गांधी ने पूछा- बड़े होकर क्या बनना चाहते हो। बच्चा बोला- डॉक्टर। फिर 5 साल के रूद्रा को मंच पर बुलाया। राहुल ने बच्चे का हाथ उठाया। उस बच्चे के सपने को लेकर बात की। कहा- ये बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है। आज के हिंदुस्तान में रूद्र का सपना पूरा नहीं हो सकता।

बोदरली गांव में मंच से राहुल गांधी ने एक बच्चे से नाम और उम्र पूछी। राहुल गांधी ने पूछा- बड़े होकर क्या बनना चाहते हो। बच्चा बोला- डॉक्टर। फिर 5 साल के रूद्रा को मंच पर बुलाया। राहुल ने बच्चे का हाथ उठाया। उस बच्चे के सपने को लेकर बात की। कहा- ये बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है। आज के हिंदुस्तान में रूद्र का सपना पूरा नहीं हो सकता।

राहुल ने कहा- अगर आपको डॉक्टर बनना है तो मोटी फीस देनी होगी। ऐसे में फीस नहीं चुका पाएंगे तो डॉक्टर की जगह पर मजदूर बनेंगे। हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते। बेरोजगारी का हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। इस हिंदुस्तान में तीन-चार अरबपति जो सपना देखते हैं, वो पूरा कर पाते हैं। पूरी इंडस्ट्री उनके हाथ में। एयरपोर्ट, कंपनी, रेलवे सब उनके हाथ में। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। गरीबों का न्याय चाहिए।

राहुल ने लोक कलाकार रीना पवार से भी सवाल किए। पूछा- जब यूपीए की सरकार थी तो सिलेंडर का क्या रेट थे। तब 400 और अब 12 सौ रुपए। आज पेट्रोल के दाम 100-150 रुपए है। पहले 50 रुपए थे। ये पैसा कहां जा रहा है। तीन-चार उद्योगपतियों के जेब में यह पैसा जा रहा है। खुशी है, एमपी में पहला कदम रखा है। आपके गले मिलेंगे। बातें होंगी। हम 7 घंटे रोज चलते हैं। आज थोड़ी देर हो गई। हम अपनी बात नहीं रखते। मुंह बंद और कान खुले रखते हैं। मन की बात नहीं, आपके मन की बात सुनते हैं। किसानों, युवाओं, व्यापारियों के मन की बात सुनते हैं। दिनभर सुनते हैं। शाम 7 बजे हम अपनी बात रखते हैं। बहुत मजा आएगा। कांग्रेस की कार्यकताओं को थोड़ी थकान होगी। आप देखना लाखों लोग, लाखों युवा, बेरोजगार इस यात्रा में शामिल होंगे। धन्यवाद।

अब भारत जोड़ो यात्रा को फोटो में देख लीजिए…

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेंद्र सिंह शेरा, जीतू पटवारी सहित मध्यप्रदेश के कई नेता पैदल चल रहे हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री के बाद बुरहानपुर के बोदरली गांव में रुकी। यहां मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह शेरा सहित कई नेता मौजूद थे। राहुल ने मंच पर तिरंगा लहराया। फिर अपनी बात शुरू की।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री के बाद बुरहानपुर के बोदरली गांव में रुकी। यहां मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह शेरा सहित कई नेता मौजूद थे। राहुल ने मंच पर तिरंगा लहराया। फिर अपनी बात शुरू की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोदरली में मंच से लोगों का अभिवादन किया। इस समय चारों ओर बड़ी संख्या में लोग थे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोदरली में मंच से लोगों का अभिवादन किया। इस समय चारों ओर बड़ी संख्या में लोग थे।

राहुल ने मंच से हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ मंच पर सांसद नकुलनाथ, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत सहित अन्य नेता थे।

राहुल ने मंच से हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ मंच पर सांसद नकुलनाथ, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत सहित अन्य नेता थे।

बोदरली में 11 मिनट के भाषण के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर शहर की ओर चली। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पैदल चल रहे हैं।

बोदरली में 11 मिनट के भाषण के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर शहर की ओर चली। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पैदल चल रहे हैं।

राहुल गांधी का बोदरली में जोरदार स्वागत किया गया। यहां राहुल गांधी की आरती भी की गई।

राहुल गांधी का बोदरली में जोरदार स्वागत किया गया। यहां राहुल गांधी की आरती भी की गई।

भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए बोदरली में आदिवासी महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। महिलाएं धनुष और तीर लेकर स्वागत में खड़ी नजर आईं।

भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए बोदरली में आदिवासी महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। महिलाएं धनुष और तीर लेकर स्वागत में खड़ी नजर आईं।

अब एमपी में यात्रा का शेड्यूल जान लीजिए…

तस्वीर जलगांव जामोद की है। महाराष्ट्र में राहुल गांधी की यात्रा का यह अंतिम पड़ाव है। मंगलवार रात राहुल यहीं रुके थे। बुधवार सुबह वे बुरहानपुर के बोदरली के लिए रवाना हुए।

तस्वीर जलगांव जामोद की है। महाराष्ट्र में राहुल गांधी की यात्रा का यह अंतिम पड़ाव है। मंगलवार रात राहुल यहीं रुके थे। बुधवार सुबह वे बुरहानपुर के बोदरली के लिए रवाना हुए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बोदरली गांव में उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह केले के पत्तों से तोरण द्वार सजाए गए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बोदरली गांव में उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह केले के पत्तों से तोरण द्वार सजाए गए।

महाराष्ट्र से भी आ रहे नेता-कार्यकर्ता, होटल-धर्मशाला फुल
राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से भी काफी संख्या में नेता-कार्यकर्ता आ रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही ये सिलसिला शुरू हो गया था। शाम तक शहर की हर होटल, धर्मशाला बुक हो गई थी। कहीं भी लोगों को रूम नहीं मिल रहे थे। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हुए हैं।

12 दिन में 6 जिले से होकर गुजरेगी यात्रा
12 दिन में यात्रा मप्र के 6 जिले बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा में घूमेगी। मप्र में राहुल 399 किलोमीटर पैदल चलेंगे। यात्रा 4 दिसंबर को आगर होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।

देखें पूरा शेड्यूल…

बुरहानपुर से खंडवा जाएगी यात्रा
बुरहानपुर के बाद यात्रा का अगला पड़ाव खंडवा जिला होगा। यहां पर यात्रा की अगवानी निमाड़ की पहचान गणगौर नृत्य से होगी। यहां आदिवासी संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। राहुल यहां टंट्या भील की जन्मस्थली भी जाएंगे। वे टंट्या मामा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

खरगोन जिले में निमाड़ी संस्कृति से स्वागत
खंडवा के बाद 26 नवंबर को यात्रा का पड़ाव खरगोन के खेरदा में होगा। खरगोन विधानसभा से 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। यहां यात्रा का निमाड़ी संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। जिले में प्रवेश पर कलाकार गणगौर नृत्य की प्रस्तुति देंगे। यात्रा एक रात जिले में भी रुकेगी। यात्रा में निमाड़ी गम्मत, संत सिंगाजी के भजन, नर्मदा आरती का आयोजन होगा।

इंदौर में राजबाड़ा पर होगी राहुल की नुक्कड़ सभा
इंदौर में 28 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा महू दशहरा मैदान ग्राउंड से शुरू होकर AU सिनेमा (इंदौर) आएगी। यहां से चोइथराम अस्पताल के सामने से होते हुए माणिकबाग से कलेक्टर चौराहे पर जाएगी। कलेक्टर चौराहे से यात्रा कांग्रेस कार्यालय के सामने से होकर गुजरते हुए राजबाड़ा पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा होगी। नुक्कड़ सभा के बाद राहुल गांधी कार से खालसा कॉलेज जाएंगे। यहां पर वे रात में रुकेंगे।

28 नवंबर को यात्रा का ब्रेक
28 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। 29 नवंबर को बड़ा गणपति चौराहे से यात्रा शुरू होगी, जो जिंसी चौराहे से होकर किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहे पहुंचेगी। यहां से यात्रा बाणगंगा रोड पर आगे बढ़ेगी और अरबिंदो अस्पताल से होते हुए सेंट्रल जेल के सामने रुकेगी। यहां मॉर्निंग ब्रेक होगा।

उज्जैन में महाकाल का लेंगे आशीर्वाद
30 नवंबर को राहुल की यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। सुबह 6 बजे राहुल की यात्रा सांवेर कैंप साइड से रवाना होकर 10 बजे इंदौर रोड स्थित उज्जैन के पास ग्राम निनोरा में यथार्थ फ्यूचरस्टिक स्कूल में सुबह 10 बजे पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी यहां पर ब्रेक फास्ट और लंच कर बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। शाम 4 बजे वे आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद आगर रोड पर रात्रि विश्राम के लिए श्री गुरु सांदीपनि इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सुरासा पहुंचेंगे।

1 दिसंबर को सुबह 6 बजे यात्रा आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज कैंप से रवाना होगी। 10 बजे ग्राम नजरपुर में ब्रेकफास्ट के लिए रुकेगी। 4 बजे बस स्टॉप तहसील घट्टिया क्षेत्र में राहुल सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि ब्रेक घोसला रूपा खेड़ी में नाइट स्टे स्कायलार्क प्रोटीन फैक्ट्री में करेंगे।

मां बगुलामुखी के दर पर भी जाएंगे राहुल
मप्र में यात्रा का आखिरी पड़ाव मप्र का आगर जिला होगा। यात्रा 2 दिसंबर को जिले में प्रवेश करेगी और दो रात, तीन दिन रहेगी। यात्रा सुबह 6 बजे कैंप साइट से शुरू होकर सुबह 10 बजे सुमराखेड़ी जोड़, तनोडिया गांव के पास आगर में ब्रेक लेगी और शाम को यात्रा की शुरुआत होगी। 3 दिसंबर को सुबह 6 बजे बस स्टॉप महुड़िया, आगर से शुरू होकर यह यात्रा सुबह का ब्रेक 10.30 बजे अमला, शिवाय होटल के सामने करेंगे। जहां से संभवतः मां बंगलामुखी माता के दर्शन भी करने जाएंगे।

मप्र में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

15 PHOTOS में देखिए मध्यप्रदेश में राहुल गांधी का आगमन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। सुबह 7 बजे राहुल बोदरली गांव पहुंचे। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे राहुल गांधी का काफिला र‌वाना हुआ था। यहां पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का जोरदार स्वागत किया। ​​​​​उनकी आरती उतारी गई। ​​बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि यात्रा को सबसे ज्यादा जनसमर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा। फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

रात भर बोदरली में राहुल के स्वागत की तैयारियां

रात 11 बजे भी बोदरली गांव ऐसा लग रहा था मानो सुबह के 11 बजे हों। हर तरफ चहल पहल। कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ आसपास के गांव के भी कई ग्रामीण राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे। रात में ही दिग्विजय सिंह बोदरली पहुंचे और यहां उन्होंने मंच की सज्जा सहित अन्य तैयारियां देखीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यहां इंदिरा आई थीं तब भाजपा के कुशाभाऊ हारे थे:अब उसी बुरहानपुर में है राहुल गांधी की सभा

भारत जोड़ो यात्रा के साथ 23 नवंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुरहानपुर आ रहे हैं। वे महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले गांव बोदरली से MP में एंट्री करेंगे। वे नेहरू-गांधी परिवार के चौथे शख्स हैं, जो बुरहानपुर आ रहे हैं। 41 साल पहले 1980 में इंदिरा गांधी बुरहानपुर आई थीं। तीन दिन यहां रुकी भी थीं। सबसे खास है कि जिस बोदरली गांव से यात्रा एमपी में एंट्री ले रही है, उसी गांव में इंदिरा गांधी ने रात 2 बजे टॉर्च की रोशनी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। पढ़ें पूरी खबर

ससुर का पैर फ्रैक्चर हुआ, बहू को सिखाया बंजारा नृत्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में जलगांव के जामोद से होते हुए यात्रा बुरहानपुर के बोदरली गांव पहुंचेगी। बुरहानपुर में यात्रा का स्वागत बंजारा नृत्य से किया जाएगा। यहां की रहने वाली रीना नरेंद्र पवार सिर पर 51 मटकियां रखकर तलवार की धार पर खड़े होकर परफॉर्म करेंगी। दैनिक भास्कर की टीम रीना के घर पहुंची और इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे की कहानी को समझा, पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…