मोहाली में पुलिस एनकाउंटर: 2 गैंगस्टरों को लगी गोली, पुलिस ने पकड़े; दोनों ने कांग्रेस नेता चावला के घर की थी फायरिंग

चंडीगढ़3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोहाली पुलिस ने गोली लगने के बाद 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों 9 दिसंबर को कांग्रेस नेता के घर पर गोलीबारी करने के आरोपी हैं। - Dainik Bhaskar

मोहाली पुलिस ने गोली लगने के बाद 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों 9 दिसंबर को कांग्रेस नेता के घर पर गोलीबारी करने के आरोपी हैं।

मोहाली के गांव झामपुर में बुधवार को पुलिस एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने गोली लगने के बाद 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से इन्हें पकड़ने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें दोनों गैंगस्टरों को गोली लगी।

मामला कस्बा कुराली के कांग्रेस नेता चावला के घर पर फायरिंग