भास्कर अपडेट्स: दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनाव बहिष्कार के नारे लिखने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 FIR दर्ज कीं

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कई जगहों पर चुनाव बहिष्कार के नारे लिखे गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 2 FIR दर्ज की हैं। भगत सिंह छात्र एकता मंच (BSCEM) ने दीवारों पर लिखे ‘एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी’ जैसे नारों की जिम्मेदारी लेते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर नारों की तस्वीरें भी पोस्ट कीं हैं।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह गश्त के दौरान उन्होंने इलाके में नारे लिखे मिले थे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा मामले में केस दर्ज किया गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…

अगरतला रेलवे स्टेशन पर 22 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार अगरतला

अगरतला जीआरपी और आरपीएफ ने मिलकर अगरतला रेलवे स्टेशन से 22 किलो गांजे के साथ इसकी तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लोग इस गांजे को बिहार लेकर जाने वाले थे। हिरासत में लिए गए दो युवकों के नाम पुरुषोतम कुमार (23) और चरण कुमार (20) हैं। दोनों ही बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं।