मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केजरीवाल की जमानत पर फैसला आज; एअर इंडिया एक्सप्रेस स्टाफ की हड़ताल खत्म; रूस बोला- भारत के चुनाव में रुकावट डाल रहा अमेरिका

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Navneet Rana Asaduddin Owaisi | India Maldives

कुछ ही क्षण पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर एअर इंडिया एक्सप्रेस की रही, एयरलाइन के स्टाफ ने 2 दिन से जारी हड़ताल खत्म कर दी। वहीं, पंजाब किंग्स IPL 2024 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव कानपुर और कन्नौज में जनसभा करेंगे।
  2. मध्य प्रदेश के बैतूल में 4 बूथ और बिहार के खगड़िया में 2 बूथ पर दोबारा वोटिंग होगी। यहां EVM को नुकसान पहुंचा था।
  3. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी के साथ अयोध्या जाएंगे। यहां रामलला के दर्शन करेंगे। सरयू किनारे आरती में शामिल होंगे।
  4. गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच IPL मुकाबला होगा। यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. ED ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया, कहा- प्रचार करना मौलिक अधिकार नहीं

ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वे 1 अप्रैल से तिहाड़ जेल में हैं।

ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वे 1 अप्रैल से तिहाड़ जेल में हैं।

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज फैसला सुनाएगा। 9 मई को ED ने हलफनामा दाखिल कर जमानत का विरोध किया। जांच एजेंसी ने कहा, ‘केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और इससे पहले किसी नेता को प्रचार के लिए न्यायिक हिरासत से जमानत नहीं मिली है। प्रचार करना मौलिक अधिकार नहीं है।’ 7 मई की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनाव 5 साल में होते हैं, ये असाधारण परिस्थिति है।

केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले 32वें आरोपी: केजरीवाल शराब नीति केस में गिरफ्तार होने वाले 32वें आरोपी हैं। ED का दावा है कि शराब नीति से 2,873 करोड़ रु. का घाटा हुआ। आरोप है कि दक्षिण भारत के शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए 136 करोड़ रु. की लाइसेंस फीस माफ की गई थी। इसके एवज में 100 करोड़ रु. लिए गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. एअर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने हड़ताल वापस ली, बर्खास्त 25 कर्मचारी बहाल होंगे
एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने 7 मई से जारी हड़ताल वापस ले ली। दरअसल, 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स ने एक साथ सिक लीव अप्लाई की और अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लिया। इस वजह से एयरलाइन को 170 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। इसके बाद एयरलाइन ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया और हड़ताल वापस न लेने पर सभी को नौकरी से निकालने की बात कही। चीफ लेबर कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में एयरलाइन और कर्मचारियों के बीच हड़ताल वापस लेने और बर्खास्त स्टाफ की बहाली पर सहमति बनी।

कर्मचारी क्यों नाराज थे: स्टाफ का कहना है कि जनवरी 2022 में टाटा ने एयरलाइन का टेकओवर किया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। सैलरी का बड़ा हिस्सा PLI (प्रदर्शन का आधार) में चला गया। सीनियर भेदभाव बरतते हैं। प्रमोशन पॉलिसी ठीक नहीं है। स्टाफ का कहना है कि एआईएक्स कनेक्ट और विस्तारा का एअर इंडिया में मर्जर एअर इंडिया के मूल कर्मचारियों के खिलाफ है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की JJP में टूट के आसार, 3 विधायक मनोहर लाल खट्‌टर से मिले

जजपा के 3 बागी विधायक पानीपत में हरियाणा सरकार के मंत्री और भाजपा नेता महिपाल ढांडा के घर पहुंचे। यहां इन्होंने ने पूर्व CM मनोहरलाल खट्‌टर से मुलाकात की।

जजपा के 3 बागी विधायक पानीपत में हरियाणा सरकार के मंत्री और भाजपा नेता महिपाल ढांडा के घर पहुंचे। यहां इन्होंने ने पूर्व CM मनोहरलाल खट्‌टर से मुलाकात की।

हरियाणा की सैनी सरकार से 2 दिन पहले 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लिया था। इसके बाद से दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) में टूट के आसार हैं। JJP के 3 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। इन्होंने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। वहीं, JJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की। वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है।

दुष्यंत ने फ्लोर टेस्ट की मांग की: दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को लेटर लिखकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में अभी 88 विधायक हैं। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 45 है। सरकार के पास 43 विधायकों का समर्थन है। इनमें 40 भाजपा, 2 निर्दलीय, 1 हलोपा विधायक हैं। बहुमत के लिए दो और विधायकों की जरूरत है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. सरकार की रिपोर्ट में दावा- 65 साल में 7.8% घटी हिंदू आबादी, मुस्लिम 43.15% बढ़े

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने भारत और दक्षिण एशियाई देशों में अलग-अलग समुदायों की आबादी पर रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, 1950 से लेकर 2015 तक हिंदू आबादी में 7.8% की गिरावट आई है। वहीं, मुस्लिम आबादी 43.15% बढ़ी है। क्रिश्चियन आबादी में 5.38% और सिख आबादी में 6.58% का इजाफा हुआ है। बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान और अफगानिस्तान में बहुसंख्यक आबादी बढ़ी है, जबकि अल्पसंख्यक आबादी में गिरावट आई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. ओवैसी के पुराने बयान पर नवनीत राणा का जवाब, बोलीं- 15 सेकंड पुलिस हटा लो, पता नहीं लगेगा दोनों भाई कहां गए

नवनीत राणा बुधवार को हैदराबाद में भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करने गई थीं।

नवनीत राणा बुधवार को हैदराबाद में भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के लिए प्रचार करने गई थीं।

महाराष्ट्र के अमरावती से भाजपा सांसद नवनीत कौर राणा ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन पर बयान दिया। नवनीत ने कहा कि अगर हैदराबाद में 15 सेकंड के लिए पुलिस हटी तो पता नहीं चलेगा कि दोनों भाई कहां गए। राणा का यह बयान अकबरुद्दीन की 2013 में दी गई स्पीच का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाए तो हम 25 करोड़ (मुसलमान) 100 करोड़ हिंदुओं को खत्म कर देंगे।

ओवैसी बोले- उन्हें एक घंटा दे दीजिए: राणा के बयान के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, ‘नवनीत राणा को 15 सेकंड दे दीजिए। आप क्या करेंगे। आप उन्हें एक घंटा दे दीजिए। हम भी देखना चाहते हैं कि आपमें जरा सी भी इंसानियत बची है या नहीं। डरता कौन है? हम तैयार हैं। अगर कोई खुली चुनौती देता है तो फिर हो जाने दीजिए। प्रधानमंत्री आपका है, संघ आपका है, सब कुछ आपका है। आपको रोक कौन रहा है। हमें बताइए कहां आना है, हम आएंगे।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. रूस बोला- भारत के चुनाव में रुकावट डाल रहा US, पन्नू मामले में भारत का समर्थन किया
रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह भारत के लोकसभा चुनाव में रुकावट डालने की कोशिश कर रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि पन्नू मामले में अमेरिका के भारत पर लगाए आरोप भी बेबुनियाद है।

पन्नू मामले में भारत पर क्या आरोप लगे: दरअसल, अमेरिका ने नवंबर 2023 में भारत पर न्यूयॉर्क में खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप लगाया था।​​​​​ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 22 अप्रैल को एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें अलग-अलग देशों में मानवाधिकारों से जुड़े कानूनों के पालन पर चिंता जताई गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में मानवाधिकारों का हनन हुआ है और सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. IPL 2024: पंजाब प्लेऑफ रेस से बाहर हुई, बेंगलुरु ने 60 रन से हराया

विराट कोहली ने 92 रन बनाए, इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

विराट कोहली ने 92 रन बनाए, इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

पंजाब किंग्स (PBKS) IPL 2024 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब को 60 रनों से हराया। पंजाब इस सीजन में लीग राउंड से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है। इससे पहले मुंबई इंडियंस बाहर हुई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 241 रन बनाए। वहीं, पंजाब 17 ओवर में 181 रन ही बना सकी।

मैच के हाईलाइट्स: RCB के विराट कोहली ने 92, रजत पाटीदार ने 55 और कैमरन ग्रीन ने 46 रन बनाए। पंजाब से हर्षल पटेल ने 3 और विद्वत कवेरप्पा ने 2 विकेट लिए। PBKS के राइली रुसो ने 61 रन, शशांक सिंह ने 37 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 27 रन बनाए। RCB से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए। कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2-2 विकेट लिए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: PM मोदी-राहुल गांधी को पब्लिक डिबेट की चुनौती: दो पूर्व जजों और एक पत्रकार ने दोनों के नाम पत्र में लिखा- जनता सार्थक जवाब चाहती है (पढ़ें पूरी खबर)
  2. डिप्लोमेसी: भारत दौरे पर मालदीव के विदेश मंत्री: मोदी पर अपने मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा- ऐसा फिर नहीं होने देंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: बंगाल गवर्नर ने लोगों को दिखाया राजभवन का CCTV फुटेज: उत्पीड़न का आरोप लगने पर कहा था- रिकॉर्डिंग ममता और उनकी पुलिस को नहीं दिखाऊंगा (पढ़ें पूरी खबर)
  4. पॉलिटिक्स: सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत: TMC बोली- संदेशखाली रेप मामला मनगढ़ंत; BJP नेता ने स्टिंग में कहा था- महिलाओं को उकसाया गया (पढ़ें पूरी खबर)
  5. पॉलिटिक्स: रॉबर्ट वाड्रा बोले- शायद राज्यसभा जाकर लोगों की सेवा करूं:राजनीति में जरूर उतरूंगा; पित्रोदा के बयान पर कहा- उन्होंने बकवास की (पढ़ें पूरी खबर)
  6. कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: NCW बोला-किसी पीड़ित ने शिकायत नहीं की: जो एक महिला हमारे पास पहुंची थी, उसे ऐसा शिकायत का दबाव डाला गया
  7. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में आंतकी हमला, लोगों को नींद में गोली मारी: 7 की मौत; PM शहबाज ने कहा- हम आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की हत्या, हरियाणा के युवक गिरफ्तार: इंडियन स्टूडेंट्स के झगड़े में बीच-बचाव करने गया था, उसी के सीने में चाकू मारा (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: सऊदी में NEOM प्रोजेक्ट के विरोधियों को मारने का आदेश: अब तक 5 की मौत, 3 गांव तबाह; यह क्राउन प्रिंस सलमान का ड्रीम प्रोजक्ट (पढ़ें पूरी खबर)
  10. इंटरनेशनल: बाइडेन बोले- इजराइल राफा में घुसा तो हथियार नहीं देंगे: 2 हजार पाउंड के बमों की एक खेप रोकी; इजराइली मंत्री बोले- हमास लव्स बाइडेन (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए पुरुष टीचर को गर्भवती बताया
हरियाणा के जींद में चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए पुरुष टीचर को गर्भवती महिला टीचर बता दिया गया। दरअसल, स्कूल की ओर से जिला प्रशासन के पास डेटा भेजा गया था, जिसमें टीचर सतीश कुमार को गर्भवती बताया गया। चुनाव ड्यूटी लगाने में इस्तेमाल होने वाला सॉफ्टवेयर गर्भवती महिलाओं का डेटा नहीं उठाता। ऐसे में सतीश की ड्यूटी नहीं लगी। फर्जीवाड़ा सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…