महाराष्ट्र के CM से बच्ची का सवाल: शिंदे अंकल आपकी तरह मैं भी गुवाहाटी जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करूं तो क्या मैं CM बन सकती हूं

  • Hindi Information
  • Nationwide
  • Eknath Shinde Was Requested By Lady Annada Damre On Guwahati, The Chief Minister Remained Silent; Folks Laughing,

मुंबई32 मिनट पहले

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से एक छोटी बच्ची ने गुवाहाटी जाने को लेकर सवाल पूछे, जिसके बाद CM चुप रह गए और सभी लोग हंसने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। लोगों को बच्ची का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

दरअसल, रविवार को शिंदे के घर पहुंची बच्ची ने CM से मुलाकात की। इस दौरान बच्ची ने एकनाथ शिंदे से कहा कि आप गुवाहाटी गए थे तो वहां बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। अगर मैं भी बाढ़ पीड़ितों की पानी में जाकर मदद कर दूं तो क्या मैं भी मुख्यमंत्री बन सकती हूं?

शिवसेना से बगावत के 40 विधायकों के साथ शिंदे गुवाहाटी निकल गए थे और रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे थे।

शिवसेना से बगावत के 40 विधायकों के साथ शिंदे गुवाहाटी निकल गए थे और रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे थे।

शिंदे से बच्ची बोली, अब आपको करती हूं पसंद
छोटी बच्ची अन्नदा डामरे महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली है। वह विट्ठलराव जोशी चैरिटी एंड ट्रस्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल रत्नागिरी में पढ़ती है। बच्ची ने शिंदे से कहा कि पहले मैं पीएम नरेंद्र मोदी को ही पसंद करती थी, लेकिन अब आपको भी करती हूं। आपको देखना अच्छा लगता है।

साथ ही बच्ची ने शिंदे से पूछा कि अब आप मुख्यमंत्री बन गए हैं तो अपने पोते रुद्रांश को समय कैसे देंगे? इस पर शिंदे ने कहा कि रुद्रांश अब मुझसे मिलने आया करेगा।

बच्ची ने शिंदे से की गुवाहाटी घुमाने की मांग
वीडियो में एकनाथ शिंदे से बच्ची ने एक मांग करते हुए नजर आ रही है। उसने CM से कहा कि क्या आप मुझे दीवाली की छुट्टी के समय गुवाहाटी घूमने के लिए ले जाएंगे? सवाल सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़े, जबकि शिंदे को समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहें। इस पर एकनाथ शिंदे ने सिर्फ मुस्कान के साथ सिर हिला दिया।

शिंदे ने की बच्ची की तारीफ
CM शिंदे ने भी बच्ची से कामाख्या मंदिर में देवी दर्शन करने की इच्छा पूछी। इस पर बच्ची ने हां में जवाब दिया। इसके बाद शिंदे ने बच्ची की तारीफ करते हुए कहा कि आप तो बहुत होशियार हो।

गुवाहाटी में शिंदे ने कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा की थी और बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया था।

गुवाहाटी में शिंदे ने कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा की थी और बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया था।

शिंदे ने गुवाहटी जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी
एकनाथ शिंदे ने 21 जून को शिवसेना से बगावत की थी और 40 विधायकों के साथ सूरत चले गए थे। इसके बाद वह गुवाहाटी निकल गए थे। यहां रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे थे। इस दौरान गुवाहाटी में बाढ़ आई हुई थी और काफी लोग इसमें फंसे हुए थे। शिंदे गुट की तरफ से बाढ़ संकट से निपटने के लिए 51 लाख रुपए डोनेट भी किए गए थे। इसके बाद शिंदे गुट गोवा से होते हुए महाराष्ट्र आए और 30 जून को मुख्यमंत्री बन गए।

खबरें और भी हैं…