महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल: IOC को एक लीटर पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 14 रुपए का घाटा; नड्डा बोले- सब खत्म होगा, सिर्फ BJP रहेगी

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines | ED Arrest Sanjay Raut, Petrol Diesel Price Hike, India In Commonwealth Games 2022

18 घंटे पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटर

नमस्कार,
पेट्रोल और डीजल फिर महंगे हो सकते हैं। इसकी वजह तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान है। इंडियन ऑयल ने बताया है कि उसे पेट्रोल-डीजल बेचने पर 10 से 14 रुपए लीटर तक नुकसान हो रहा है। इसकी वजह महंगा कच्चा तेल है। इस घाटे की भरपाई करने के लिए तेल कंपनियां रेट बढ़ा सकती हैं।

देश से सारी पार्टियां खत्म हो जाएंगी, सिर्फ BJP रहेगी। ये भविष्यवाणी BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की है। वे पार्टी के 16 डिस्ट्रिक्ट ऑफिस का उद्घाटन करने पटना पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि BJP जिस तरह की पार्टी है, वह 2 दिन में नहीं बनती।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. लोकसभा में महंगाई पर चर्चा होगी, अग्निपथ पर बहस के लिए भी विपक्ष नोटिस देगा।
  2. ममता बनर्जी कैबिनेट के साथ मीटिंग करेंगी, इसमें नए मंत्रियों के नाम तय हो सकते हैं।
  3. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत अरेस्ट

संजय राउत ED ऑफिस के लिए घर से निकले तो भगवा दुपट्टा लहराते नजर आए। लग्जरी SUV की छत से विक्ट्री साइन दिखाया।

संजय राउत ED ऑफिस के लिए घर से निकले तो भगवा दुपट्टा लहराते नजर आए। लग्जरी SUV की छत से विक्ट्री साइन दिखाया।

पात्रा चॉल घोटाले में ED ने शिवसेना सांसद को देर रात 12 बजे अरेस्ट कर लिया। राउत पूछताछ के लिए शाम 5:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे थे। अफसरों ने उनसे लगातार साढ़े 6 घंटे सवाल-जवाब किए। जांच एजेंसी की टीम सुबह 7 बजे उनके घर गई थी। राउत का एक फ्लैट भी सील किया गया है। इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग केस की गवाह को धमकाने के मामले में भी राउत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर…

2. इंडियन ऑयल को दो साल में पहली बार घाटा, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
इंडियन ऑयल को अप्रैल-जून तिमाही में 1,992 करोड़ का नुकसान हुआ है। कंपनी के मुताबिक, इस दौरान उसे एक लीटर पेट्रोल बेचने पर 10 रुपए और डीजल पर 14 रुपए का घाटा हुआ। 2 साल में पहली बार इंडियन ऑयल ने तिमाही घाटा दर्ज किया है। बीते साल इसी अवधि में उसका नेट प्रॉफिट 5,941 करोड़ रुपए रहा था। घाटे की भरपाई के लिए कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा सकती हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

3. जेपी नड्डा बोले- सभी रीजनल पार्टियां खत्म हो जाएंगी, रहेगी तो सिर्फ BJP
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में कहा कि BJP के विरोध में लड़ने वाली कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं बची। हम अपनी विचारधारा पर चलते रहे तो देश से क्षेत्रीय पार्टियां भी खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 40 साल लगाकर भी हमारे बराबर खड़ी नहीं हो सकती है। हमारी पार्टी की विचारधारा इतनी मजबूत है कि लोग 20 साल दूसरी पार्टियों में रहकर हमारी पार्टी में आ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

4. कॉमनवेल्थ गेम्स में एक दिन में दो गोल्ड, 19 साल के जेरेमी ने सोना जीता

19 साल के वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा वजन उठाते वक्त घायल हो गए थे। इसके बावजूद वे गोल्ड जीतने में कामयाब रहे।

19 साल के वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा वजन उठाते वक्त घायल हो गए थे। इसके बावजूद वे गोल्ड जीतने में कामयाब रहे।

कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत को वेटलिफ्टिंग में दो गोल्ड मेडल मिले। पहले 19 साल के वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किलो वेट कैटेगरी में सोना जीता। फिर अचिंता शेउली 73 किलो वेट कैटेगरी में चैंपियन बने। भारत को अब तक मिले सभी 6 मेडल वेटलिफ्टर्स ने जीते हैं। वहीं, हॉकी में भारतीय मेंस टीम ने घाना को 11-0 से हराया। भारत के लिए आठ खिलाड़ियों ने गोल दागे।
पढ़ें पूरी खबर…

कॉमनवेल्थ गेम्स की और खबरें…

5. झारखंड कैश कांड में अरेस्ट 3 विधायकों को कांग्रेस ने निकाला, 10 दिन की रिमांड पर
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 48 लाख रुपए के साथ पकड़े गए तीन विधायकों को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर कर दिया है। उनके अलावा पुलिस ने दो और लोगों को अरेस्ट किया है। विधायकों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कांग्रेस का आरोप है कि तीनों विधायक कोलकाता के रास्ते गुवाहाटी जाने वाले थे। उन्हें सरकार गिराने के बाद 10 करोड़ रुपए और मंत्री पद ऑफर किया गया था।
पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. IS मॉड्यूल की धरपकड़ के लिए 6 राज्यों में NIA की रेड, देवबंद से मदरसा स्टूडेंट अरेस्ट; 3 दिन पहले बिहार में हुई थी कार्रवाई (पढ़ें पूरी खबर)
  2. पार्थ चटर्जी बोले- छापे में मिले पैसे मेरे नहीं, चौथे मेडिकल के लिए जाते हुए कहा- वक्त आने पर आपको सब पता चल जाएगा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बने संजय अरोड़ा, वीरप्पन गैंग के खिलाफ चलाया था अभियान; वीरता पुरस्कार से सम्मानित हैं (पढ़ें पूरी खबर)
  4. शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में एक फीट की दूरी पर बैठे भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्री, लेकिन दुआ-सलाम भी नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  5. धरती पर गिरा चीनी रॉकेट का मलबा, आसमान में तेज रोशनी दिखी, सोशल मीडिया पर लोग बोले- ये उल्का पिंड की बारिश जैसा (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन कुछ हटके…
लड़की भारत में और लड़का अमेरिका में, कोर्ट ने ऑनलाइन शादी की इजाजत दी

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने तमिलनाडु की एक लड़की को ऑनलाइन शादी की इजाजत दी है। लड़की कन्याकुमारी में रहती है और लड़का अमेरिका में है। अदालत ने अथॉरिटीज को याचिकाकर्ता सुदर्शिनी की शादी राहुल मधु के साथ ऑनलाइन मोड के जरिए तीन गवाहों की मौजूदगी में कराने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि शादी के बाद सुदर्शिनी मैरिज सर्टिफिकेट बुक में अपने और दूल्हे दोनों के साइन कर सकती हैं। ऑनलाइन या वर्चुअल शादी का कॉन्सेप्ट भले ही चौंकाने वाला लगे, लेकिन भारतीय कानून इसकी इजाजत देता है। पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

फोटो जो खुद में खबर है…

कॉमनवेल्थ गेम्स में साइकिल रेस के दौरान रेसर एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंग्लैंड के रेसर जोसेफ ट्रूमैन बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत इलाज दिया तब उन्हें होश आया। ट्रूमैन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, इसलिए उन्हें ट्रैक पर ही ऑक्सीजन दी गई। इसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। जांच में पता चला कि ट्रूमैन की हाथ की हड्‌डी टूट गई है। ये रेस लंदन के ली वैली वेलोपार्क में हो रही थी।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1774 में आज के ही दिन इंग्लैंड के वैज्ञानिक जोसेफ प्रीस्ले ने डिफ्लोजिस्टिकेटेड एयर की खोज की थी। यही गैस आगे चलकर ऑक्सीजन के नाम से जानी गई। उनसे पहले 1772 में स्वीडन के वैज्ञानिक कार्ल विल्हेम शील ने ऑक्सीजन की खोज कर ली थी। उन्होंने इसे ‘फायर एयर’ नाम दिया। शील ने ऑक्सीजन की खोज तो कर ली, लेकिन उन्होंने अपनी स्टडी को कहीं पब्लिश नहीं किया। इसके उलट प्रीस्ले ने ऑक्सीजन की खोज के बाद स्टडी पब्लिश कराई। इस वजह से उन्हीं को ऑक्सीजन का खोज करने वाला माना जाता है।

सिंह राशि वालों को नई उपलब्धियां मिलने के योग हैं, जानिए अपना राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें..

खबरें और भी हैं…