भारत की मीडियम-रेंज मिसाइल का टेस्ट सफल: सरकार बोली-नई टेक्नोलॉजी की ऑपरेशनल कैपेबिलिटी मिली; रूस S-400 मिसाइल सिस्टम की 2 यूनिट 2025 में देगा

  • Hindi News
  • National
  • India Successful Test Firing Of A New Version Of A Medium Range Ballistic Missile| India Missile Programme DRDO

नई दिल्ली59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने मंगलवार 23 अप्रैल को मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस लॉन्चिंग से भारत को नई टेक्नोलॉजी के साथ ऑपरेशनल कैपेबिलिटी मिल गई है। ये टेस्टिंग स्ट्रैटजिक फोर्सेस कमांड के निर्देशन में की गई। ये भी बताया गया है कि ये मिसाइल अग्नि मिसाइल परिवार का हिस्सा नहीं है।

इस बीच खबर है कि रूस अगले साल तक भारत को S-400 मिसाइल सिस्टम (जमीन से हवा में मार करने वाला) की बाकी बची दो यूनिट अगले साल तक दे देगा। यूक्रेन युद्ध के चलते इसकी सप्लाई में देर हो गई।

भारत और रूस के बीच 5.5 बिलियन डॉलर (करीब 46 हजार करोड़ रुपए) में 5 यूनिट S-400 मिसाइल सिस्टम देने की डील की थी। इसमें से 3 यूनिट रूस दे चुका है।

भारत क्यों ले रहा मिसाइल सिस्टम?
दरअसल, भारत चीन की तरफ से खतरे को देखते हुए हवा में ही मिसाइल रोकने की कैपेबिलिटी हासिल करना चाहता है। अक्टूबर 2018 में भारत ने रूस से 5.5 बिलियन डॉलर की डील की थी।

अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी थी कि भारत के साथ मिसाइल डील आगे बढ़ने पर काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (CAATSA) के तहत प्रतिबंध लग सकते हैं।

अमेरिका ने 2017 में CAATSA लाया था। इसके मुताबिक, किसी भी देश पर तब प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, जो रूस के साथ डिफेंस और इंटेलिजेंस में डील करे।

रूस भारत को दो वॉरशिप भी देगा
सूत्रों का कहना है कि भारत उम्मीद कर रहा है कि रूस से सितंबर तक एक वॉरशिप तुशील की डिलीवरी हो जाएगी। वहीं, रूस दूसरा वॉरशिप तमाल जनवरी 2025 तक दे देगा। इन दोनों वॉरशिप की डिलीवरी 2022 तक हो जानी थी, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते इसमें देरी हो गई।

रूस ने 2018 में चार स्टेल्थ फ्रीगेट की डील की थी। इनमें से दो वॉरशिप भारत में बनाए जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें…

भारत ने पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल एक्सपोर्ट की: फिलीपींस को पहली खेप सौंपी, साउथ चाइना सी में तैनात होंगी

भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप शुक्रवार (19 अप्रैल) को सौंप दी। ब्रह्मोस पाने वाला फिलीपींस पहला बाहरी देश है। भारत ने जनवरी 2022 में फिलीपींस से ब्रह्मोस मिसाइल की बिक्री के लिए 375 मिलियन डॉलर (3130 करोड़ रुपए) की डील की थी। भारत ने फिलीपींस को कितनी मिसाइलें दीं, अभी इसका पता नहीं चला है। पूरी खबर पढ़ें…

पाकिस्तान-चीन सीमा पर 3000 मिसाइलें तैनात होंगी:देश में बनेंगी, कंधे पर रखे लॉन्चर से दाग सकेंगे; 6800 करोड़ का प्रोजेक्ट

भारत, चीन-पाकिस्तान सीमा को और चाक-चौबंद करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत दोनों देशों की सीमाओं पर 3000 मिसाइलें तैनात किए जाने की योजना है। इस मिसाइलों को कंधे पर रखने वाले लॉन्चर (shoulder-fired missile launcher) से दागा जा सकेगा। 6800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में ये मिसाइलें देश में ही बनेंगी। इस प्रोजेक्ट को बहुत कम दूरी तक मार करने वाला एयर डिफेंस सिस्टम (Very Short Range Air Defence Systems, VSHORAD) नाम दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…