भगवान राम को अपना उम्मीदवार बना देगी भाजपा: संजय राउत बोले- मंदिर उद्घाटन में पॉलिटिक्स; खूब रैलियां और प्रचार हो रहा, इसमें पवित्रता नहीं

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संजय राउत ने कहा है कि अयोध्या के श्री राम मंदिर उद्घाटन का राजनीतिकरण हो रहा है। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है। बीजेपी का कार्यक्रम है। - Dainik Bhaskar

संजय राउत ने कहा है कि अयोध्या के श्री राम मंदिर उद्घाटन का राजनीतिकरण हो रहा है। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है। बीजेपी का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या दौरे पर हैं। 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले उनका ये पहला दौरान है। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में एयरपोर्ट और स्टेशन समेत 15 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर शिवसेना उद्धव गुट के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने शनिवार को कहा- भाजपा राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का राजनीतिकरण कर रही है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ऐसा न हो कि भाजपा अगले चुनाव के लिए भगवान राम को अपना उम्मीदवार घोषित कर दे।

राउत ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के सवाल पर कहा- शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में जरूर जाएंगे, लेकिन भाजपा का कार्यक्रम खत्म होने के बाद। किसी को भाजपा के कार्यक्रम में क्यों जाना चाहिए? यह कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है।

श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के साथ शिवसेना के मजबूत संबंध
राउत ने कहा है कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के साथ शिवसेना के मजबूत संबंध हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस मंदिर के लिए अपना खून बहाया है। हजारों सैनिक कार सेवा का हिस्सा थें। बाला साहेब ठाकरे ने कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या का दौरा किया था। ​​​​​​​

भाजपा जब कोई अभियान शुरू करती है, तो वह अपनी पूरी मशीनरी और पार्टी कार्यकर्ताओं को तैनात करती है। गलती की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ती है। भाजपा देश भर में इसी पैटर्न का पालन करती है। समारोह के लिए खूब रैलियां और प्रचार कर रही है। इसमें पवित्रता कहां है। भाजपा चाहती है कि देश बेरोजगारी, महंगाई और मणिपुर से संबंधित मुद्दों को भूल जाए।​​​​​​​

कांग्रेस पार्टी जीरो है, मैंने ऐसा नहीं कहा
लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान पर भी संजय राउत ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि कांग्रेस जीरो पार्टी है। मैंने कहा था कांग्रेस को महाराष्ट्र में जीरो से शुरुआत करनी होगी। उनका एक भी सांसद यहां नहीं है। हमारे पास 18 थे, लेकिन कुछ छोड़ गए। अब 6 सांसद हैं।

महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की 40 लोकसभा सीटें जीतेगा। भाजपा को जीत के लिए EVM की जरूरत है, क्योंकि वह अकेली नहीं जीत सकती। भाजपा का EVM से गठबंधन है।

यह खबर भी पढ़ें…

लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग I.N.D.I.A के लिए चुनौती:ममता बोलीं- बंगाल में भाजपा से सीधी टक्कर, महाराष्ट्र में उद्धव गुट 23 सीटों पर अड़ा

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस और I.N.D.I.A के 28 दलों के बीच सीट शेयरिंग बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। लोकसभा में कांग्रेस के बाद प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी की भाजपा से सीधी टक्कर है। पूरी खबर पढ़ें…

राम मंदिर को लेकर दीपेंद्र का BJP पर अटैक:हुड्‌डा बोले- राम सबके, BJP राजनीति न करे; बिना निमंत्रण भी 21 को अयोध्या जाएगी कांग्रेस

हरियाणा में कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर वार किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम हर हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के हैं। इस पर राजनीति न हो। कांग्रेस बिना निमंत्रण के ही राम मंदिर उद्घाटन समारोह में जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​​

खबरें और भी हैं…