ब्रेकिंग न्यूज़: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी की, मुंबई के ND स्टूडियो में मिला शव

  • Hindi News
  • National
  • Nitin Desai Suicide | Art Director Nitin Desai Suicide Mumbai News Update

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जानेमाने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। उन्होंने मुंबई में एनडी स्टूडियो में आत्महत्या की है। नितिन पर कुछ दिन पहले 51 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा था।

नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप
मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था। हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है।

नितिन को चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

नितिन को चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।