बेटियों की शादी से पहले मां की मौत: रेवाड़ी से शगुन लेकर राजस्थान में मायके जा रही थी, क्रेन ने मारी टक्कर, 12 दिन बाद विवाह

रेवाड़ी10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हादसे के बाद क्रेन के जरिए ऑटो को हटाया गया। - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद क्रेन के जरिए ऑटो को हटाया गया।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक क्रेन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। मृतक महिला अपने मायके (पीहर) में भात न्योतने (शगुन) जा रही थी। उसकी 2 बेटियों की 12 दिन बाद शादी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर से सटे गांव जाटूवास