बिहार में चुनाव लड़ सकती है AAP: संगठन महामंत्री बोले- डर्टी पॉलिटिक्स से विकास नहीं हुआ; मनोज झा ने कहा- आप की मनमर्जी

नई दिल्ली31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ। - Dainik Bhaskar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार में चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। AAP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने 27 अगस्त को दिल्ली में कहा कि डर्टी पॉलिटिक्स से राज्य (बिहार) का विकास नहीं हो पाया। अगर पार्टी किसी राज्य में चुनाव नही लड़ रही है तो इसका मतलब ये कतई नही है कि भविष्य में वहां चुनाव नही लड़ा जाएगा।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि ये आप की मनमर्जी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा से निपटने के लिए विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) बनाया है। इसमें आरजेडी और आप भी शामिल हैं।

आप को जहां चुनाव लड़ना है, वहां फोकस होना चाहिए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस में बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें बिहार में पार्टी के संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली से आप के विधायक और बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव भी मौजूद रहे।

पाठक ने ये भी कहा कि पार्टी को चुनाव लड़ना है या नहीं, ये सवाल तो उठना ही नहीं चाहिए। आम आदमी पार्टी को जिस राज्य में चुनाव लड़ना होता है, वहां फोकस होना बहुत जरूरी है। हम गुजरात में पूरे फोकस के साथ विधानसभा चुनाव लड़े थे। वहां से हमने पूरे देश को संदेश दिया कि हम लड़ सकते हैं।

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर संदीप पाठक ने कहा- हो सकता है कि हमारी राय अलग हो, लेकिन हम सभी का मानना है कि देश सबसे पहले है और देश को बचाना हैं। भाजपा के इन दो भाईसाहब (मोदी और शाह) को घर बैठना पड़ेगा। हम राष्ट्रीय पार्टी हैं लोकसभा का चुनाव तो लड़ेंगे ही, कैसे लड़ेंगे, ये आने वाले समय मे तय हो जाएगा। बिहार में भी हम चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कब लड़ेंगे, इसका फैसला पार्टी करेगी।

बिहार के लोगों को राजनीति सिखाने की जरूरत नहीं- संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक।

संदीप पाठक ने ये भी कहा, बिहार के लोग दिल्ली आकर पूछते थे कि आप बिहार में चुनाव कब लड़ेगी। मैं आज सबको बताना चाहूंगा कि बिहार पूरे देश को राजनीति सिखाता है। यहां 10 साल के बच्चे को भी पता है कि राजनीति क्या होती है। बिहार मे भले हमारे संगठन का स्ट्रक्चर ना हो, लेकिन संगठन के पास वहां काम करने वाले लोगों की काफी संख्या है।

बिहार का विकास ना हो पाने की वजह डर्टी पॉलिटिक्स

पाठक ने कहा कि डर्टी पॉलिटिक्स के कारण बिहार का उतना विकास नही हो पाया, जितना होना चाहिए था। आप पूरी ताकत के साथ बिहार में चुनाव लड़ेगी, इसमे कोई कन्फ्यूजन नहीं है। लेकिन इसके लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है, क्योंकि सिर्फ चुनाव लड़कर हार जाने का कोई मतलब नही हैं। आप जहां भी चुनाव लड़िए, पूरी ताकत लड़िए, लड़ाई आर-पार की होनी चाहिए।

आप सिद्धांतो को दरकिनार कर रही- मनोज झा

आरजेडी सांसद मनोज

आरजेडी सांसद मनोज

आप की तरफ से आए बयान पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि जब I.N.D.I.A गठबंधन बना था, तब कुछ सिद्धांत बनाए गए थे। गठबंधन में तय हुआ था कि जिस पार्टी का जिस राज्य में वर्चस्व रहेगा, वो वहीं चुनाव लड़ेगी। अब आम आदमी पार्टी इन सिद्धांतों को दरकिनार कर मनमर्जी करने पर उतर आई है।