फिलिस्तीन का समर्थन करने पर कांगेस पर भड़के असम CM: बोले- कांग्रेसी भारत में सरकार बनाना चाहते हैं कि पाकिस्तान में

  • Hindi News
  • National
  • Himanta Sarma’s ‘Pakistan’ Dig At Congress Over Its Stand On Israel Hamas War

असमएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने 9 अक्टूबर को दिल्ली में पार्टी की वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के दौरान इजराइल पर हमास के हमले में फिलिस्तीन का समर्थन किया था। इसको लेकर BJP लगातार कांग्रेस को घेर रही है।

गुरुवार को असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कांग्रेस को हमास के आतंकवादी हमलों की निंदा करनी चाहिए थी और फिर फिलिस्तीन के बारे में बोलना चाहिए था।

उन्होंने कहा, लेकिन अपने प्रस्ताव में उन्होंने पाकिस्तान की तरह केवल फिलिस्तीन के बारे में बात की। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सरमा ने पूछा कि ऐसे बयानों वाली पार्टी भारत में सरकार बनानी चाहती या पाकिस्तान में।

कांग्रेस ने कहा था-फिलिस्तीनियों को मिलना चाहिए उनका अधिकार

AICC हेडक्वॉर्टर में हुई बैठक के दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

AICC हेडक्वॉर्टर में हुई बैठक के दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने CWC बैठक के बाद एक प्रस्ताव पास कर कहा था कि मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं, हमें इसका दुख है। CWC फिलिस्तीनी लोगों के जमीनी हक, स्वशासन, आत्मसम्मान और गरिमा से जीने के अधिकारों के लिए समर्थन को दोहराती है।

I.N.D.I गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी हिंसा के साथ खड़ी
कांग्रेस के इस प्रस्ताप पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उसी दिन कांग्रेस पर आतंकवाद और आतंकी संगठनों के समर्थन का आरोप लगाया था। उन्होंने एक्स पर लिखा- इस रुख के साथ I.N.D.I गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी ने खुद को देश के सामने उजागर कर दिया है। कांग्रेस देश और उसके नागरिकों की रक्षा कैसे करेगी जब वह खुले तौर पर हिंसा के साथ खड़ी है।

अब जानिए इजराइल-हमास जंग के बीच भारत सरकार का क्या है रुख…
इजराइल-हमास के बीच 7 अक्टूबर को जंग शुरू हुई थी। इस जंग के बीच भारत सरकार पूरी तरह से इजराइल का समर्थन कर रही है। पीएम मोदी ने कहा था कि संकट की घड़ी में हम इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इजरायल पर हमास के हमले को लेकर भारत का रुख साफ है, भारत इसे एक आतंकवादी हमले के रूप में देखता है।

उन्होंने कहा, ‘जहां तक फिलिस्तीन का सवाल है, भारत ने बातचीत के जरिए हमेशा मान्यता प्राप्त सीमा के भीतर रहने वाले फिलिस्तीनियों के लिए संप्रभु और स्वतंत्र देश की स्थापना की वकालत की है।’

इजराइल से 212 भारतीय एयरलिफ्ट:ऑपरेशन अजय के तहत हो रहा रेस्क्यू

इजराइल-हमास जंग के बीच भारत सरकार ने इजराइल में फंसे अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करना शुरु कर दिया है। शुक्रवार सुबह 212 भारतीय नागरिकों को लेकर एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची।

दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सबका स्वागत किया। भारतीय समय के अनुसार इजराइल के डेविड बेंगुरिअन एयरपोर्ट से गुरुवार देर रात 12:44 बजे फ्लाइट ने भारत के लिए उड़ान भरी थी। इजराइल में करीब 18 हजार भारतीय रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

इजराइल-हमास जंग में अब तक 2,700 लोग मारे जा चुके
इजराइल-हमास के बीच 7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग में अब तक 2,700 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से करीब 1,300 इजराइली हैं। अब तक करीब 1,400 फिलिस्तीनियों ने भी जान गंवाई है। इजराइल का कहना है कि उसकी सेना ने 6 दिनों में हमास के 3,600 ठिकानों पर हमला किया है। गाजा पर 6 हजार बम दागे गए हैं। इन बमों का वजन करीब 4 हजार टन है।

ये खबर भी पढ़ें…

असम CM बोले- कांग्रेस को हिंदू का सम्मान करना होगा, वरना हम हिसाब बराबर कर देंगे

21 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी परिवार पर निशाना साधा। कांग्रेस के चंद्रयान पर दिए बयान पर वे बोले- कभी-कभी मैं सोचता हूं मोदी जी को बोलूं एक बड़ा सा चंद्रयान बनाएं और गांधी फैमिली को उसमें डाल चांद पर भेज दें। इससे हमारे देश की सारी समस्या एक ही बार में खत्म हो जाएगी। सरमा ने कहा कि कांग्रेस को हिंदू का भी सम्मान करना होगा। असम के मुख्यमंत्री शुक्रवार रात को जोधपुर में जैसलमेर से निकली परिवर्तन यात्रा के समापन में बोल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…