फतेहगढ़ साहिब में बनेगा 1000 एकड़ का टेक्सटाइल पार्क: CM ने केंद्र को प्रपोजल भेजा; मत्तेवाड़ा में विरोध के बाद रद्द किया था प्रोजेक्ट

चंडीगढ़13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CM भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को इस बारे में लेटर लिख दिया गया है। - Dainik Bhaskar

CM भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को इस बारे में लेटर लिख दिया गया है।

PM मित्र स्कीम के तहत टेक्सटाइल पार्क अब फतेहगढ़ साहिब में बनेगा। पंजाब सरकार इस प्रधानमंत्री मेगा इंटिग्रेटेड टेक्सटाइलरीजन एवं ऐपेरल पार्क्स के लिए 1000 एकड़ जमीन देगी। CM भगवंत मान ने इसके लिए केंद्र को प्रपोजल भेज दिया है।

इस बारे में केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेज दिया गया है। पहले यह पार्क लुधियाना के मत्तेवाड़ा में लगाया जा रहा था। वहां लोगों ने इसका विरोध कर दिया। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने इसे रद्द कर दिया था।

मत्तेवाड़ा में टेक्सटाइल पार्क बनाने के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों ने पुरजोर विरोध किया था।

मत्तेवाड़ा में टेक्सटाइल पार्क बनाने के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों ने पुरजोर विरोध किया था।

प्रदूषण से जुड़े मानदंडों का पालन करेंगे
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस पार्क को बनाते वक्त केंद्र और राज्य के प्रदूषण बोर्ड से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए एक जगह पर 1000 एकड़ जमीन होना बुनियादी शर्त है। जिसे पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब में ढूंढ लिया है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जरूरतों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मान बोले- पार्क से देश का टेक्सटाइल अब बनेगा पंजाब
CM भगवंत मान ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में इस पार्क के बनने से पंजाब देश का टेक्सटाइलहब बनेगा। इस प्रोजेक्ट से पंजाब में औद्योगिक विकास होगा। इससे जहां इन्वेस्टर आकर्षित होंगे, वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

खबरें और भी हैं…