पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के पिता का निधन: बेटी के हत्यारों को उम्रकैद दिलाने के दो हफ्ते बाद ली आखिरी सांस, 15 साल लड़ी कानूनी लड़ाई

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Journalist Soumya Vishwanathan Father Death News | M K Vishwanathan

नई दिल्ली35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन के पिता का शनिवार को निधन हो गया। - Dainik Bhaskar

जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन के पिता का शनिवार को निधन हो गया।

टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की 30 सितंबर 2008 की हत्या कर दी गई थी। 15 साल तक सौम्या के पिता एमके विश्वनाथन ने बेटी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। 25 नवंबर 2023 को दिल्ली की कोर्ट ने दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। बेटी को इंसाफ दिलाने के 2 हफ्ते बाद 82 साल के एमके विश्वनाथन का निधन हो गया। एमके विश्वनाथन ने शनिवार 9 दिसंबर को आखिरी सांस ली। बेटी सौम्या के जन्मदिन के एक दिन पहले ही उनका निधन हुआ।

ऑफिस से घर लौटते समय मारी गई थी गोली
25 साल की सौम्या विश्वनाथन हेडलाइंस टुडे की पत्रकार थीं। 30 सितंबर 2008 की सुबह दक्षिणी दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। वे ऑफिस से अपनी कार से घर आ रही थीं। पुलिस ने दावा किया था कि हत्या के पीछे का मकसद लूटपाट था। हत्या के पांचों दोषी मार्च 2009 से हिरासत में हैं।

ये सौम्या के माता-पिता की तस्वीर है। केरल के रहने वाले विश्वनाथन और माधवी की इकलौती संतान थीं।

ये सौम्या के माता-पिता की तस्वीर है। केरल के रहने वाले विश्वनाथन और माधवी की इकलौती संतान थीं।

अदालत ने 18 अक्टूबर 2023 को रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक और अजय कुमार को IPC की धारा 302 (हत्या) और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दोषी ठहराया था। अजय सेठी को IPC की धारा 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) और मकोका के तहत अपराध को बढ़ावा देने, मदद करने और साजिश रचने के लिए दोषी ठहराया गया था।

जिगिशा घोष मर्डर केस से मिला था पुलिस को सुराग
28 साल की जिगिशा घोष नोएडा में एक बीपीओ हैविट एसोसिएट में ऑपरेशनल मैनेजर थीं। 18 मार्च 2009 को जिगिशा का ऑफिस से लौटते वक्त सुबह 4 बजे बसंत विहार एरिया में उनके घर के बाहर से ही किडनैप कर लिया गया था। ऑफिस कैब ने जिगिशा को वहां छोड़ा था। इसके बाद आरोपियों ने जिगिशा के एटीएम और क्रेडिट कार्ड का यूज करते हुए सरोजनी नगर मार्केट से खरीदारी की।

18 मार्च को किडनैप हुईं जिगिशा घोष की बॉडी 21 मार्च को सूरजकुंड के पास रिकवर की गई थी। सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों का सुराग जिगिशा मर्डर केस की जांच के दौरान ही हाथ लगा था। जांच के दौरान इन दोनों मर्डर के पीछे गाड़ियां चुराने वाली एक गैंग का हाथ सामने आया था। आरोपी रवि कपूर इस गैंग का सरगना था।

ये खबरें भी पढ़ें…

क्या हुआ था गोगामेड़ी की हत्या के दिन?:बुलेटपूफ्र जैकेट पहनकर निकलते, पिस्टल रखते, घर में हाई सिक्योरिटी रूम, लेकिन उस दिन तीनों बातें नहीं हुईं

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या के मामले में कई खुलासे हुए हैं। गोगामेड़ी ने अपनी सुरक्षा के लिए 3 इंतजाम किए थे, लेकिन उस दिन कोई इंतजाम काम नहीं आया। पूरी खबर पढ़ें…

निखिल गुप्ता का शूटर निकला अंडरकवर एजेंट:पन्नू की हत्या की साजिश कैसे खुली; अमेरिकी आरोपों की सिलसिलेवार कहानी

अमेरिका ने अपनी जमीन पर एक साजिश के पर्दाफाश का दावा किया है। जिसके तार भारत से जुड़ते हैं। अमेरिकी अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक भारत सरकार के एक कर्मचारी ने निखिल गुप्ता नाम के शख्स को एक अमेरिकी नागरिक पन्नू की हत्या के निर्देश दिए। निखिल ने 83 लाख रुपए में एक हिटमैन को हायर किया। हालांकि, प्लानिंग सफल होने से पहले ही निखिल गुप्ता की गिरफ्तारी हो गई। पूरी खबर पढ़ें…​​​

खबरें और भी हैं…