पंजाब CM ने गवर्नर को जवाब भेजा: चिट्‌ठी में लिखा- 50 नहीं 47 हजार करोड़ का कर्ज लिया, पिछली सरकारों का ब्याज चुका रहे

मोहाली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के CM भगवंत मान ने गवर्नर बीएल पुरोहित को चिट्‌ठी का जवाब भेज दिया है। इसमें 50 हजार करोड़ के कर्जे का पूरा ब्यौरा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने कल पटियाला में कहा था कि गवर्नर को चिट्‌ठी लिखकर कर्जे का पूरा हिसाब देंगे। सीएम ने गवर्नर से RDF के बकाया के लिए केंद्र के आगे पैरवी करने को कहा था। जिसके जवाब में गवर्नर ने पहले कर्जे का हिसाब मांगा था।

सूत्रों के मुताबिक, इस चिट्‌ठी में CM भगवंत मान ने बताया कि 50 हजार करोड़ नहीं बल्कि 47 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। सीएम ने बताया कि पुरानी सरकारों के कर्ज के बदले करीब 27 हजार करोड़ का ब्याज चुकाया गया है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि राज्य के विकास के लिए नया कर्ज लिया गया है।

इसके अलावा पावर सब्सिडी, सरकारी स्कीमों का भी इसमें जिक्र किया गया है। इसमें GST आदि के बकाये के बारे में भी जानकारी दी गई है। सीएम ने गवर्नर को यह भी बताया कि पिछली सरकारों ने 3 लाख करोड़ का कर्ज लिया था। उसका हर महीने ब्याज और किश्त के बारे में भी बताया गया है।

पटियाला में CM ने क्या कहा था…
CM भगवंत मान ने कहा- ” हमारे कर्जा लेने की बात करते हैं। हम तो उनके कर्जे दे रहे हैं। उनके बोए कांटे साफ कर रहे हैं। हमसे जो 50 हजार करोड़ कर्ज का जवाब मांगा है, कल गवर्नर को भेज देंगे। गवर्नर ने पहले वालों से नहीं पूछा कि एक लाख या डेढ़ लाख करोड़ का कर्जा कहां खर्च किया। मगर, हम कल जवाब दे देंगे कि इतना बसों पर, इतना इस सेक्टर पर खर्च किया। इतना ब्याज मोड़ा। हमारे पास सब जवाब हैं।

खबरें और भी हैं…