पंजाब में आप MLA के घर ED रेड: मोहाली के विधायक के घर-दफ्तर में जांच; दिल्ली की शराब पॉलिसी से जुड़ा मामला

चंडीगढ़6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोहाली आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह रियल एस्टेट व्यापारी है। उनके मोहाली में JLPL के नाम पर दो प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही गवर्नर ने उनके प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े किए थे। - Dainik Bhaskar

मोहाली आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह रियल एस्टेट व्यापारी है। उनके मोहाली में JLPL के नाम पर दो प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही गवर्नर ने उनके प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े किए थे।

पंजाब के मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह के घर पर आज सुबह-सुबह एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट(ED) की रेड हुई है। वह उनके दफ्तर और घर पर दस्तावेज खंगाल रही है। अभी तक अधिकारियों की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है कि किस मामले में यह रेड की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की शराब पॉलिसी के मामले में यह रेड की जा रही है। जिसमें शराब ठेकेदारों के साथ उनकी हिस्सेदारी का शक है।

पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट कर कहा कि कुलवंत