पंजाब की नई ‘इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’: रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में छूट के साथ कैश डिस्काउंट; 50% गाड़ियों वाले 5 शहरों पर फोकस

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Electric Vehicle Policy | CM Bhagwant Mann Release Draft Of E Vehicle Policy, Road Tax, Registration And Cash Discount

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की नई ‘इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’ तैयार हो गई है। सरकार इलैक्ट्रिक व्हीकल्स पर रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स में छूट देगी। वहीं इलैक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों को कैश डिस्काउंट भी मिलेगा। सरकार का फोकस अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा पर रहेगा। इन्हीं 5 शहरों में राज्य की 50% गाड़ियां हैं। सरकार ने शहरों में कुल गाड़ियों के 25% इलैक्ट्रिक व्हीकल्स लाने की योजना बनाई है। इसके लिए जल्द ही लोगों से भी सुझाव लिए जाएंगे।

पंजाब के CM भगवंत मान ने पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी करते हुए कहा कि जल्द ही इस बारे में आम लोगों के भी सुझाव लिए जाएंगे।

पंजाब के CM भगवंत मान ने पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी करते हुए कहा कि जल्द ही इस बारे में आम लोगों के भी सुझाव लिए जाएंगे।

यह मिलेगा कैश डिस्काउंट

  • पहले 1 लाख इलैक्ट्रिक टू-व्हीलर को 10 हजार रुपए की वित्तीय रियायत मिलेगी।
  • इलैक्ट्रिक ऑटो रिक्शा या ई-रिक्शा खरीदने वाले पहले 10 हजार खरीदारों को 30 हजार की छूट मिलेगी।
  • पहले 5 हजार ई-कार्ट खरीदने वालों को 30 हजार रुपए की छूट मिलेगी।
  • हल्के कॉमर्शियल गाड़ियों के पहले 5 हजार खरीदारों को 30 से 50 हजार की छूट मिलेगी।

CM भगवंत मान बोले- बुनियादी ढांचा बनाएंगे

CM भगवंत मान ने पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी करते हुए कहा कि पंजाब में इलैक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करेंगे। जिसमें इलैक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट्स बनाए जाएंगे। राज्य में इलैक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ उनके पुर्जे और बैटरियां बनाने पर ध्यान देंगे। इलैक्ट्रिक व्हीकल्स के रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। नौकरियों के नए मौकों के लिए कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। पंजाब को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में इससे अहम मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं…