देशभर में ईद-उल-फितर का जश्न: प्रयागराज में नमाजियों पर बरसाए गए फूल; भोपाल में मौलाना बोले- गाय-बैल के कारोबार से दूर रहें

  • Hindi News
  • National
  • Eid Mubarak; Delhi Bhopal Eid Ul Fitr 2024 Namaz Celebration Photos Update Mumbai | PM Modi Salman Khan Shah Rukh Khan

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/पटना1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में गुरुवार को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, समेत कई दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए ईद की मुबारकबाद दी।

प्रयागराज में नमाज पढ़ने पहुंचे नमाजियों पर फूल बरसाए गए। आगरा के ताजमहल में भी हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज पढ़ी। सिलिगुड़ी में स्टेडियम में ईद की नमाज पढ़ी गई।

मध्यप्रदेश में एशिया की ताजुल मस्जिद में सबसे पहले नमाज पढ़ी गई। इस दौरान मुफ्ती अब्दुल कलाम ने मुसलमानों से गाय-बैल के कारोबार से दूर रहने की सलाह दी।

देशभर में ईद की नमाज के दौरान की तस्वीरें…

बरेली- नमाज के दौरान बच्चे फ्री फिलिस्तीन और सेव गाजा के पोस्टर लेकर पहुंचे।

बरेली- नमाज के दौरान बच्चे फ्री फिलिस्तीन और सेव गाजा के पोस्टर लेकर पहुंचे।

चारमीनार पर ईद की नमाज पढ़ी गई, यहां बड़ी तादाद में नमाजी पहुंचे।

चारमीनार पर ईद की नमाज पढ़ी गई, यहां बड़ी तादाद में नमाजी पहुंचे।

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में कंजनजंघा स्टेडियम में ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे।

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में कंजनजंघा स्टेडियम में ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे।

मुंबई में बांद्रा इलाके में सड़क पर ईद की नमाज पढ़ते मुस्लिम धर्मावलंबी।

मुंबई में बांद्रा इलाके में सड़क पर ईद की नमाज पढ़ते मुस्लिम धर्मावलंबी।

जयपुर में सड़क पर ईद की नमाज अता की गई।

जयपुर में सड़क पर ईद की नमाज अता की गई।

अब राज्यों से ईद की खबरें…

मध्यप्रदेश: भोपाल ताजुल मस्जिद में सबसे पहले हुई नमाज, तकरीर में मौलाना बोले- गाय-बैल के कारोबार से दूर रहें

भोपाल में सबसे पहले ईदगाह में सुबह 7: 15 बजे ईद की नमाज अदा हुई। यहां शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी नमाज अदा कराई। राजधानी भोपाल में ताजुल मसाजिद में ईद की नमाज के बाद हुई तकरीर (प्रवचन) में मुफ्ती अब्दुल कलाम ने मुसलमानों से गाय-बैल के कारोबार से बचने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बनाई जा रही मुसलमानों की छवि पर भी चिंता व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में ईदगाह पहुंचे अखिलेश, डिप्टी CM और अजय राय: कई जगह नमाज दो शिफ्ट में

यूपी में गुरुवार को ईद मनाई जा रही है। लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे हैं। लोगों को ईद की बधाई दी। यूपी में करीब 29 हजार 439 मस्जिदों और 3865 ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई। कानपुर की बड़ी ईदगाह में पहली शिफ्ट में तकरीबन दो लाख लोगों ने नमाज अदा की। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा : नूंह में किसानों ने काली पट्‌टी बांध मनाई ईद, डेढ़ माह से धरने पर हैं

हरियाणा के नूंह जिले में 9 गांवों के किसानों ने ईद के त्योहार पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा कर अपना रोष जताया। किसानों ने कहा कि डेढ़ माह से किसान धरने पर बैठे हैं, सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहीं है। सरकार को जगाने के लिए किसानों ने ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर अता की। किसानों को जमीन अधिग्रहण के 25-25 लाख रुपए नहीं दिए गए हैं। इसी के चलते किसान धीरदोका गांव में डेढ़ माह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार: गांधी मैदान में 30 हजार लोगों ने अदा की नमाज- सीएम नीतीश भी हुए शामिल

पटना के गांधी मैदान में हर साल की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में अकीदतमंद ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे। लगभग 30 हजार से ज्यादा लोगों ने गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की। इसमें CM नीतीश कुमार भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट बाद गांधी मैदान से अपने आवास के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…