दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप: मकान मालिक ने किडनैप किया, रेप के बाद हत्या की, फिर शव नहर में फेंका

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के केस में महिला आयोग ने एक्शन लिया है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के केस में महिला आयोग ने एक्शन लिया है।

दिल्ली के स्वरूप नगर स्वरूप नगर में 9 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार (19 दिसंबर) को बताया कि बच्ची जिस घर में रह रही थी, उसी के मकान मालिक ने उसे पहले किडनैप किया। फिर उसका रेप करके हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान 52 साल के उसके मकान मालिक ने शख्स को किडनैप कर लिया था। काफी देर तक घरवालों को बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में सूचना दी।

बच्ची की तलाश करने के दौरान बच्ची को पता चला कि जिस दिन बच्ची गायब हुई थी, उसी दिन वह मकान मालिक की कार में बैठी थी। इसके बाद मकान मालिक की तलाश की गई। पुलिस को पता चला कि उसका 15 दिसंबर को एक्सीडेंट हो गया है।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बच्ची का अपहरण करने के बाद उसका रेप और हत्या करने की बात कबूली। आरोपी ने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद उसने लाश नहर में फेंकी थी। पुलिस फिलहाल गोताखोरों की मदद से बच्ची की लाश की तलाश कर रही है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। बच्ची के शव को अभी तक रिकवर नहीं किए जाने का कारण पूछा है। साथ ही केस से संबंधित जानकारी 22 दिसंबर तक देने की निर्देश दिया है।

NCRB की रिपोर्ट में दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 2022 की रिपोर्ट 3 दिसंबर 2023 को जारी की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। यहां 2022 में एक दिन में 3 रेप केस दर्ज किए गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज हुए। 2021 में 4,28,278 मामले दर्ज किए गए थे। एक साल में महिलाओं के खिलाफ 4 प्रतिशत ज्यादा मामले दर्ज हुए।

NCRB की रिपोर्ट में बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर भी चिंता जताई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हर एक लाख बच्चों में क्राइम रेट 36.6 था, जो साल 2021 (33.6) की तुलना में 3% ज्यादा है।

महिला अपराधों में उत्तर प्रदेश टॉप पर
एनसीआरबी रिपोर्ट में सामने आया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर (प्रति 1 लाख जनसंख्या पर घटनाओं की संख्या) 2021 में 64.5% से बढ़कर 2022 में 66% हो गई है। इसमें से 2022 के दौरान 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 48 हजार 755 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 (43 हजार 414 केस) की तुलना में 12.3 % ज्यादा हैं।

2022 में महिला अपराध में 65 हजार 743 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर है। इसके बाद महाराष्ट्र (45331 केस) और राजस्थान (45058 केस) पश्चिम बंगाल (34738 केस) और मध्य प्रदेश (32765 केस) का नंबर हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली के अफसर पर दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप का आरोप

दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लड़की इस अफसर के दोस्त की बेटी है, जिसे वह नवंबर 2020 में दोस्त की मौत के बाद अपने घर ले आया था। पुलिस ने बताया कि इस अधिकारी ने जनवरी 2021 तक कई बार नाबालिग का यौन शोषण किया। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी की पत्नी ने उसे अबॉर्शन पिल्स दीं। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली AIIMS का डॉक्टर रेप-गर्भपात में गिरफ्तार

दिल्ली AIIMS से PhD कर रहे डॉक्टर अमित यादव को गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर अमित पर गाजियाबाद की एक युवती से सगाई करने, रेप के बाद गर्भपात कराने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप है। पुलिस आज आरोपी डॉक्टर को कोर्ट में पेश करेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…