जम्मू-कश्मीर में कर्नल-मेजर समेत 5 शहीद: केरल में निपाह से 2 की मौत; कोटा में 8 महीने में 25वें स्टूडेंट ने खुदकुशी की

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Jammu Kashmir Encounter | Nipah Virus Outbreak In Kerala

7 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर से जुड़ी रही, जिसमें 3 अफसर और दो जवान शहीद हो गए। एक खबर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से जुड़ी रही, भाजपा आज दोनों ही राज्यों के लिए कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के बीना में पेट्रोकेमिकल परिसर का भूमि पूजन करेंगे। पेट्रोकेमिकल परिसर से 1 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। ये पिछले 6 महीने में मोदी का छठवां मध्य प्रदेश दौरा है।
  2. श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर-4 स्टेज का पांचवां मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम 17 सितंबर को कोलंबो में भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. जम्मू-कश्मीर में कर्नल, मेजर और DSP समेत 5 शहीद, दो आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। अनंतनाग में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के एक DSP और एक जवान शहीद हो गए। वहीं राजौरी में मंगलवार को सेना का एक जवान शहीद हुआ है। यहां सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। राजौरी में सर्चिंग के दौरान आर्मी डॉग की भी मौत हो गई।

ये खबर अहम क्यों है: राजौरी एनकाउंटर साइट से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। इनमें पाकिस्तान में बनी दवाएं भी शामिल हैं। अनंतनाग में हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स ने ली है। ये पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. केरल में निपाह वायरस के चार केस, 2 की मौत, 7 कंटेनमेंट जोन बनाए गए, मास्क जरूरी
केरल में निपाह वायरस के अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं। कोझिकोड जिले में वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। कोझिकोड के अलावा कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम में भी वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां की 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

ये खबर अहम क्यों है: निपाह वायरस चमगादड़ और सुअर जैसे जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। इस बीमारी की मरने वालों की दर बहुत ज्यादा है। अब तक इसका कोई ट्रीटमेंट या इंजेक्शन मौजूद नहीं है। WHO के मुताबिक, निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों में वायरल फीवर होने के साथ सिरदर्द, उल्टी जैसा लगना, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखते हैं। ​​​​​​
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, MP-छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट्स पर चर्चा हुई

G20 समिट के सफल आयोजन के लिए PM मोदी का भाजपा कार्यालय में सम्मान भी किया गया।

G20 समिट के सफल आयोजन के लिए PM मोदी का भाजपा कार्यालय में सम्मान भी किया गया।

भाजपा के दिल्ली हेडक्वॉर्टर में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स के नाम पर चर्चा हुई। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में पार्टी ने पिछले चुनाव में हारी हुई सीटों पर MP के लिए 39 कैंडिडेट्स और छत्तीसगढ़ के लिए 21 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की थी।

अब आगे क्या होगा: इस मीटिंग के बाद भाजपा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कुछ सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर सकती है। MP की 63 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई है, जिसमें 36 से 37 कैंडिडेट्स के नाम पर सहमति बनी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. MP में कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन, नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के दावेदारों की लिस्ट सौंपी
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। नेताओं से वन-टू-वन चर्चा भी की गई। सूत्र बता रहे, मध्यप्रदेश के नेता सुरेश पचौरी, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव ने अपने-अपने क्षेत्रों के दावेदारों की लिस्ट सौंपी है।

अब आगे क्या होगा: टिकट के क्राइटेरिया को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने बात की है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘अभी हमने एक भी नाम तय नहीं किया है। सभी सीटों पर जितने भी दावेदारों के नाम आए थे, उन पर केवल चर्चा हुई है। ये चर्चा कई दिनों तक चलेगी।’ माना जा रहा है कि भाजपा की लिस्ट आने के बाद ही कांग्रेस अपनी लिस्ट जारी करेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने खुदकुशी की, पांच महीने पहले आई थी

तस्वीर कोटा के तलवंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर की है। स्टूडेंट्स यहां दीवारों पर अपनी समस्या, पीड़ा और इच्छा लिखकर जाते हैं। कई बच्चे मंदिर में आकर रोने भी लगते हैं।

तस्वीर कोटा के तलवंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर की है। स्टूडेंट्स यहां दीवारों पर अपनी समस्या, पीड़ा और इच्छा लिखकर जाते हैं। कई बच्चे मंदिर में आकर रोने भी लगते हैं।

राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता एक महीने से उससे बात नहीं कर रहे थे। कोटा में पिछले 8 महीने में ये 25वीं खुदकुशी है। बीते अगस्त में 6 स्टूडेंट्स ने सुसाइड की थी। इन मामलों को देखते हुए पिछले महीने ही कोटा के सभी पीजी और हॉस्टल को एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर अहम क्यों है: एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चों पर पेरेंट्स के बढ़ते दबाव और सेपरेशन एंग्जायटी की वजह से भी स्टूडेंट्स सुसाइड कर रहे हैं। अगस्त में टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने से तंग दो स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने कोचिंग्स में दो महीने तक टेस्ट लेने पर रोक लगा दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. होम लोन चुकाया तो बैंक 30 दिन में लौटाएगी दस्तावेज, देरी पर कस्टमर को हर्जाना देना होगा
अब होम लोन पूरा होने के 30 दिन के अंदर बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स को प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स लौटाने होंगे। रिजर्व बैंक ने इससे जुड़ा सर्कुलर जारी किया है। ऐसा न करने पर बैंक 5 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ग्राहक को मुआवजा देगा। अगर बैंक ग्राहक के ओरिजनल पेपर्स खो देता है, तो उसे मुआवजे के साथ-साथ पेनल्टी भी देनी होगी।

ये खबर अहम क्यों है: ये नियम अगले साल 1 जनवरी से लागू होंगे। रिजर्व बैंक लोन को लेकर पहले ही बैंकों को गाइडलाइन जारी कर चुका है। इसके मुताबिक, अब ग्राहक अपनी भाषा में लोन एग्रीमेंट कर सकेगा। उसमें बैंकों को पेनाल्टी और लेट फीस के नियम बोल्ड अक्षरों में लिखने पड़ेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. लीबिया में तूफान-बाढ़ से 5,300 मौतें, 20 हजार लोग लापता; 2 डैम टूटने से डेर्ना शहर तबाह

फुटेज डेर्ना शहर की है। यहां 2 डैम फूट गए। इसकी वजह से लगभग पूरा शहर तबाह हो गया।

फुटेज डेर्ना शहर की है। यहां 2 डैम फूट गए। इसकी वजह से लगभग पूरा शहर तबाह हो गया।

अफ्रीकी देश लीबिया में 9 सितंबर को आए डेनियल तूफान और इसके बाद आई बाढ़ की वजह से अब तक 5,300 मौतें हो चुकी हैं। तूफान के बाद 10 हजार आबादी वाले डेर्ना शहर के पास दो डैम टूट गए। इससे पूरा शहर तबाह हो गया है। देश में 20 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। सिर्फ 700 शव ऐसे हैं, जिनकी शिनाख्त हो सकी है।

ये खबर अहम क्यों है: लीबिया के हेल्थ मिनिस्टर के मुताबिक, कई इलाकों में पानी में लाशें तैरती नजर आ रही हैं। कई घरों में शव सड़ चुके हैं। यहां के चुनिंदा एयरपोर्ट्स इस लायक नहीं बचे हैं कि वहां कोई हैवी या कार्गो एयरक्राफ्ट लैंड कर सके। इस वजह से मदद पहुंचाना भी मुश्किल है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. राजस्थान भाजपा के सीनियर लीडर कैलाश मेघवाल सस्पेंड, केंद्रीय मंत्री को भ्रष्ट बताया था
भाजपा ने विधानसभा के पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल को पार्टी से निलंबित कर दिया। दरअसल, मेघवाल ने 27 अगस्त को भीलवाड़ा की एक सभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को भ्रष्ट बताया था। कैलाश ने कहा, मुझे बीजेपी ने निकाला है, मैं चुनाव लड़ूंगा और बीजेपी उम्मीदवार को हजारों वोटों से हराऊंगा।

ये खबर अहम क्यों है: कैलाश के सस्पेंशन को वसुंधरा कैंप के लिए झटके की तरह देखा जा रहा है। खुद कैलाश आरोप लगा चुके हैं कि एक गुट है, जो वसुंधरा राजे को पूरी तरह अनदेखा कर रहा है। दावा ये भी है कि वसुंधरा राजे के समर्थकों को चुन-चुन कर बाहर किया जा रहा है। सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया पर गुटबाजी का आरोप लगा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. I.N.D.I.A की पहली रैली अक्टूबर में भोपाल में: कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद वेणुगोपाल बोले- सीट शेयरिंग पर जल्द बात होगी (पढ़ें पूरी खबर)
  2. सुप्रीम कोर्ट बोला- मीडिया ट्रायल को लेकर गाइडलाइन बनाए सरकार: इससे न्याय प्रभावित हो रहा, आरोपी के अधिकारों का ध्यान रखना जरूरी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. संसद के स्पेशल सेशन में 4 बिल पेश होंगे: इनमें चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का विधेयक भी शामिल, दो राज्यसभा से पास हो चुके (पढ़ें पूरी खबर)
  4. कारों के लिए 6 एयरबैग अनिवार्य नहीं करेगी सरकार: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा- कॉम्पिटिशन के चलते इसे कंपनियां खुद अपनाएंगी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. चंद्रबाबू की हिरासत पर 18 सितंबर तक रोक: आंध्र HC का आदेश- ज्यूडिशियल कस्टडी में रहेंगे नायडू; समर्थकों ने सड़क से लेकर प्लेन तक प्रदर्शन किया (पढ़ें पूरी खबर)
  6. भारत को पहला C-295 ट्रांसपोर्ट प्लेन मिला: वायुसेना प्रमुख ने स्पेन में रिसीव किया; 56 में से 16 प्लेन रेडी टु-फ्लाई कंडीशन में आएंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  7. किम जोंग बोले- मिलिट्री ऑपरेशन में रूस की जीत होगी: पुतिन ने होस्ट किया डिनर; रूस के दूसरे शहरों में जाएंगे किम- वापसी की तारीख पर सस्पेंस (पढ़ें पूरी खबर)
  8. बाइडेन के खिलाफ महाभियोग की जांच शुरू: बेटे को बिजनेस में फायदा पहुंचाने का आरोप; रिपब्लिकन पार्टी ने फोन कॉल्स, मनी ट्रांसफर के सबूत दिए (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

मैक्सिको की संसद में एलियन के शव पेश किए

वैज्ञानिकों ने मेक्सिको की संसद में दो कथित एलियन के शव दिखाए। इन्हें पेरू में खदानों से बरामद किया गया था।

वैज्ञानिकों ने मेक्सिको की संसद में दो कथित एलियन के शव दिखाए। इन्हें पेरू में खदानों से बरामद किया गया था।

एलियन्स की मौजूदगी को लेकर मेक्सिको की संसद में चर्चा हुई। इस दौरान कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की गई और 2 शव दिखाए गए। दावा किया गया कि ये शव एलियन्स के हैं। हजार साल पुराने ये शव पेरू की एक खान से मिले। ममी बन चुके इन शवों को लकड़ी के बॉक्स में रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

​​​​आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…