क्या मध्यप्रदेश के हुक्का बार में पड़ी पुलिस की रेड: लड़के-लड़कियों का आपत्तिजनक VIDEO सांप्रदायिक रंग देकर हुआ वायरल; जानिए सच्चाई

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर कुछ लड़के-लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है पुलिस किसी बार में वीडियो बनाते हुए रेड मारती है। बार के अंदर लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मध्यप्रदेश के एक हुक्का बार का है। जहां पुलिस ने हाल ही में रेड मारी थी। इस दौरान हुक्का बार में कुल 30 लोगों को पकड़ा। इसमें 15 लड़के और 15 लड़कियां शामिल थी।

दावा यह भी किया जा रहा है कि सभी लड़कियां हिंदू हैं और सभी लड़के मुस्लिम समुदाय के हैं। वीडियो शेयर कर यूजर्स ने लिखा- मध्यप्रदेश के हुक्का बार में कल पड़ी रेड में कुल 30 लोग पकड़ाए। 15 लड़के और 15 लड़कियां। लड़कियां अच्छे खासे ऊंचे घरों की थीं। खास बात ये कि सभी 15 लड़के मुस्लिम थे और सभी लड़कियां हिंदू घरों से थीं। एक भी मुस्लिम लड़की नहीं थी। (अर्काइव)

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

ये वीडियो इसी दावे के साथ फेसबुक पर भी तेजी से शेयर की जा रही है।

वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर हमें इस मामले से जुड़ी खबर भास्कर की ही वेबसाइट पर मिली। 27 जुलाई 2022 का ये मामला आगरा के संजय प्लेस नाम के रेस्टोरेंट का है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट में केबिन बने हुए थे। इन केबिनों को कैफे संचालक 300 रुपए घंटे के हिसाब से युवक-युवतियों को दिया करता था।

27 जुलाई को थाना हरीपर्वत के हेड कांस्टेबल रंजीत, कांस्टेबल सौरभ कुमार और पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह ने छापा मारा। दो पुलिस कर्मी आगे और एक पुलिसकर्मी मोबाइल से वीडियो बनाते हुए पीछे चल रहा था। पुलिस ने जब केबिन के परदे हटाए तो वहां युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ ही वहां काफी मात्रा में अश्लील सामग्री भी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें…

भास्कर की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

भास्कर की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल के दौरान हमने आगरा स्थित भास्कर संवाददाता से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था। इससे साफ होता कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है।

खबरें और भी हैं…