केरल में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा मरीज: महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद बंगाल में कोरोना के नए केस दो हजार के पार

  • Hindi Information
  • Nationwide
  • Coronavirus Outbreak India Instances Updates; Maharashtra Tamil Nadu Kerala West Bengal Odisha, 201 Crore Folks Vaccinated

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरल में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित तीसरा मरीज मिला है। इससे पहले राज्य में दाे मरीज मिल चुके हैं। 35 साल के मलप्पुरम के रहने वाले युवक के मंकीपॉक्स से संक्रमित हाेने की पुष्टि शुक्रवार को हुई। पहले मिले दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। इन तीनों मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लाेगाें की निगरानी की जा रही है। साल 2021 में नोरोवायरस के मरीज भी सबसे पहले केरल में ही मिले।

इधर, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा भले ही 201 करोड़ के पार पहुंच गया हो, लेकिन कई राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और ओडिशा में रोजाना नए केस एक हजार से ऊपर आ रहे हैं। इसके अलावा असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश मेघालय और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

सबसे ज्यादा मामले बंगाल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। यहां रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे। बंगाल में एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक्टिव केस के मामले में बंगाल टॉप पर बना हुआ है। बंगाल में 26,727 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

नए केस में 21% की कमी
शुक्रवार को देश में 17,373 नए केस आए, 15,850 मरीज ठीक हुए। जबकि 32 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दीं। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को नए केस में 21 फीसदी की गिरावट आई। गुरुवार को 21,880 नए केस मिले थे, 60 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।

कोरोना के शुरुआती दौर से लेकर अब तक देश में कुल मरीजों की संख्या 4 करोड़ 38 लाख से ज्यादा है। वहीं. 4 करोड़ 31 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए। जबकि 5 लाख 28 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 49 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

छह राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के पार
देश के छह राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। इन राज्यों में असम, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय और बंगाल शामिल हैं। असम में पॉजिटिविटी रेट- 10.10%, सिक्किम में 14.45%, नागालैंड में 12.20%, मेघालय में 25.13%, हिमाचल में 15.94% और बंगाल में 14.41% रिकॉर्ड की गई। बंगाल को छोड़कर बाकी पांच राज्यों में भले ही पॉजिटिविट रेट 10 फीसदी से ज्यादा हो, लेकिन यहां रोजाना केस एक हजार से नीचे है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 201.30 करोड़ के पार
भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 201.30 करोड़ से अधिक हो गया है। इसमें 92.85 करोड़ सेकंड डोज और 6.63 करोड़ प्री-कॉशन डोज शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 37,06,997 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

खबरें और भी हैं…