केजरीवाल ने तीसरी बार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया: कहा- भाजपा ने हमारे 7 विधायकों को 25-25 करोड़ का ऑफर दिया

  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal | Delhi CM Arvind Kejriwal Confidence Motion Live Updates

नई दिल्ली49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मार्च 2023 और अगस्त 2022 में भी विश्वास प्रस्ताव पेश कर चुके हैं। - Dainik Bhaskar

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मार्च 2023 और अगस्त 2022 में भी विश्वास प्रस्ताव पेश कर चुके हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने भाजपा पर उनके 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए।

विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर AAP नेताओं को झूठे केस में फंसाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा- ये लोग शराब घोटाले की आड़ में गिरफ्तारी करके दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं। हम बताना चाहते हैं कि इनकी इतनी कोशिशों के बावजूद हमारा एक भी MLA नहीं टूटा है। हमारे सारे विधायक एकजुट हैं।

स्पीकर राम निवास गोयल ने विश्वास प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद सदन को स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि कल इस विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। केजरीवाल ने इससे पहले मार्च 2023 और अगस्त 2022 में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

केजरीवाल ने कहा- मेरे पास AAP के 2 विधायक आएं। उन्होंने कहा कि उनके पास भाजपा के लोग आएं। उन्होंने कहा कि हम तुम्हारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे। हमने 21 विधायकों को संपर्क कर लिया है, जो पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं। हम उन्हें 25-25 करोड़ रुपए देंगे। हालांकि, हमने जब विधायकों से पूछताछ की तो हमें पता चला कि उन्होंने 7 विधायकों से संपर्क किया है।

भाजपा के 7 विधायक सदन से सस्पेंड
शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने सदन से भाजपा के 8 में से 7 विधायकों को बजट सेशन से सस्पेंड कर दिया है। इसमें नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी भी शामिल हैं। स्पीकर ने कहा कि सस्पेंड किए गए विधायकों ने एक दिन पहले गुरुवार को LG के अभिभाषण को रोकने की कोशिश की थी। वे चाहते थे कि केजरीवाल पर जुबानी हमला किया जाए।

स्पीकर ने मामले को प्रिविलेज कमेटी के पास भी भेजा है। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। सत्ताधारी AAP के पास 62 और भाजपा के पास 8 विधायक हैं। AAP के पास दो तिहाई से ज्यादा बहुमत होने के बावजूद केजरीवाल ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया।

2 बार विश्वास प्रस्ताव पेश कर चुके हैं केजरीवाल

29 मार्च 2023: CM बोले- भाजपा विधायकों को खरीदना चाहती है
दिल्ली के CM केजरीवाल ने 29 मार्च 2023 को दिल्ली की विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस दौरान विपक्ष के सभी 8 विधायकों ने वॉकआउट किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था- देश में दो लोगों को छोड़कर सब डरे हुए हैं। जिस दिन मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, उस दिन भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। BJP हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश में है। पूरी खबर पढ़ें…

29 अगस्त 2022: विपक्षी विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन से बाहर किया गयात कही थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…