कांग्रेस पार्षद हत्याकांड में दिग्विजय का थाने पर धरना: खजुराहो में पीड़ित परिवार से मिले, ​​​​​​​कहा- आरोपियों पर कार्रवाई होने तक यहां से नहीं हटूंगा

खजुराहोएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
दिग्विजय सिंह खजुराहो थाने पर धरने पर बैठे थे। रात में वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बिस्तर डाल कर वहीं सो गए। - Dainik Bhaskar

दिग्विजय सिंह खजुराहो थाने पर धरने पर बैठे थे। रात में वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बिस्तर डाल कर वहीं सो गए।

छतरपुर जिले की राजनगर सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार 18 नवंबर को मृतक सलमान के घर खजुराहो पहुंचे। यहां उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद थाने पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, यहां से नहीं हटूंगा।

दिग्विजय के साथ उनकी पत्नी अमृता, छतरपुर कांग्रेस प्रत्याशी