एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं मिली, बुजुर्ग की इमीग्रेशन-काउंटर पर मौत: 80 साल का पैसेंजर न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंचा था, प्लेन से टर्मिनल तक 1.5KM चलना पड़ा

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Airport Wheelchair Shortage; Air India | New York Flight Passenger Death

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ 12 फरवरी को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 से न्यूयॉर्क से मुंबई आए थे। - Dainik Bhaskar

बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ 12 फरवरी को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 से न्यूयॉर्क से मुंबई आए थे।

मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर ​​​​​​की कमी के कारण ​फ्लाइट से टर्मिनल तक डेढ़ किलोमीटर पैदल चलने के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से भारत आए थे। एयर इंडिया ने शुक्रवार (16 फरवरी) को घटना की जानकारी दी।

बताया गया कि इमिग्रेशन काउंटर पर पासपोर्ट चेकिंग के दौरान बुजुर्ग गिर गए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा देने के बाद नानावती हॉस्पीटल ले जाया गया, लेकिन तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि फ्लाइट में 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थे।

एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि फ्लाइट में 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थे।

पत्नी को व्हीलचेयर पर बिठाकर खुद पैदल चल रहे थे बुजुर्ग
भारतीय मूल के बुजुर्ग के पास यूएस का पासपोर्ट था। वे अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 की इकोनॉमी क्लास में आए थे। ये फ्लाइट 11 फरवरी को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी। 12 फरवरी को फ्लाइट मुंबई पहुंची।

कपल ने पहले से व्हीलचेयर पैसेंजर्स के रूप में टिकट बुक की थी। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की किल्लत के कारण उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को उसपर बैठाया और खुद पैदल चलने लगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि जिस फ्लाइट से कपल मुंबई आए थे, उसमें 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थे।

एयर इंडिया ने मामले पर दी सफाई
एयर इंडिया ने पूरे मामले को लेकर सफाई दी। एयरलाइन कपंनी ने कहा- व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उन्होंने बुजुर्ग पैसेंजर को इंतजार करने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर बिठाकर खुद पैदल चलने का विकल्प चुना था।

ये खबरें भी पढ़ें…

पायलट को पैसेंजर ने थप्पड़ मारा:13 घंटे देरी से नाराज था

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर इंडिगो फ्लाइट में एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया था। पैसेंजर उड़ान में 13 घंटे से हो रही देरी से नाराज था। घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) में हुई। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई। पूरी खबर पढ़ें…

फ्लाइट में भिड़े पति-पत्नी, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी

यह घटना जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा के प्लेन में हुई। दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्नी से झगड़ा करने वाले पति को उतारकर सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया।

यह घटना जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा के प्लेन में हुई। दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्नी से झगड़ा करने वाले पति को उतारकर सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया।

बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH 772 की 29 नवंबर 2023 को सुबह 10:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद एक दंपती के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…