SpiceJet की बेंगलुरु-मुंबई फ्लाइट 15 घंटे लेट हुई: अर्ली टेकऑफ बोलकर 190 पैसेंजर्स को जल्दी बुलाया था; लोग बोले- खाना-पानी तक नहीं दिया

बेंगलुरु11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली स्पाइसेट की एक फ्लाइट बुधवार को 15 घंटे देर से रवाना हुई। आक्रोशित पैसेंजर्स ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया। पैसेंजर्स ने बताया कि सुबह 6 बजे की फ्लाइट 7:40 में मुंबई पहुंचने वाली थी।

हालांकि, बेंगलुरु से ही फ्लाइट का टेकऑफ रात 9:10 बजे हुआ। जबकि एयरलाइन ने सुबह 5:40 बजे अर्ली टेकऑफ बोलकर उन्हें जल्दी बुलाया था। यात्रियों ने जब एयरलाइन से लेट होने का कारण पूछा तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

खबरें और भी हैं…