RBI के पूर्व गवर्नर का निधन: वेंकटरमणन ने 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 1990 से 1992 तक इस पद पर रहे

  • Hindi News
  • Business
  • Former RBI Governor Passes Away ;Venkataramanan Breathed His Last At The Age Of 92, Held This Post From 1990 To 1992.

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन का 92 साल की उम्र में आज यानी 18 नवंबर को निधन हो गया। वे कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। वेंकटरमनन RBI के 18वें गवर्नर रहे और उनका कार्यकाल 1990 से लेकर 1992 तक रहा।

वेंकटरमणन ने 1985 से लेकर 1989 तक वित्त मंत्रालय में बतौर वित्त सचिव भी काम किया था। उनके पीछे परिवार में उनकी दो बेटियां गिरिजा और सुधा हैं। उनकी बेटी गिरिजा वैद्यनाथन तमिलनाडु की पूर्व मुख्य सचिव रह चुकी हैं।

पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन के साइन वाला 1 रुपए का नोट।

पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन के साइन वाला 1 रुपए का नोट।

वेंकटरमनन भारतीय प्रशासनि सेवा के सदस्य रहे
RBI के पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमनन भारतीय प्रशासनि सेवा (इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस) के सदस्य रहे। एस वेंकटरमनन का जन्म 1931 में नागरकोइल में हुआ था, वह तब त्रावणकोर रिसायत के अंतर्गत आता था। उन्होंने कर्नाटक सरकार के वित्त सचिव और एडवाइजर के तौर पर भी काम किया। RBI के गवर्नर पद संभालने के बाद वे राज्यपाल भी रहे।

इन्हीं के कार्यकाल में सामने आया हर्षद मेहता स्कैम
RBI गवर्नर के रूप में उनके कार्यकाल में सबसे बड़ा शेयर बाजार घोटाला भी सामने आया। जिसमें हर्षद मेहता शामिल था। मेहता और अन्य पर सरकारी बांड बाजार में हेरफेर करने और स्टॉक की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए धन निकालने का आरोप लगाया गया था। ये स्कैम 1992 में सामने आया था।

खबरें और भी हैं…