PM मोदी से मिली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह: आपदा से निपटने के लिए स्पेशल पैकेज मांगा; बोली- खुद इसकी भरपाई नहीं कर सकते

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Himachal Congress President Pratibha Singh Met PM Narinder Modi | Demand Special Package | Havok In Himachal | Himachal Government | Shimla News

शिमला7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में संसद के विशेष सत्र के दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल में भारी बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और बादल फटने से हुई तबाही से अवगत कराया और प्रदेश को राहत एवं पुनर्वास कार्य के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने का आग्रह किया।

प्रतिभा सिंह ने PM मोदी को बताया कि प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से करीब 430 लोगों की मौत हुई है, जबकि 39 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान किसानों व बागवानों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो गई। 1200 से ज्यादा घर पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं। 12 हजार से अधिक घरों को क्षति पहुंची है। सड़कों, पुलों को भी भारी नुकसान हुआ हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक 13000 करोड़ रुपए के आरंभिक नुकसान का आकलन कर लिया गया हैं। इसके अभी और बढ़ने का अनुमान है।

अपने बलबूते नुकसान की भरपाई करना मुश्किल: प्रतिभा
प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री से प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि विकट वित्तीय स्थिति के चलते प्रदेश अपने बलबूते पर इस नुकसान की भरपाई व राहत कार्यों को पूरा नहीं कर सकता। इसलिए आपदा की इस घड़ी में मानवीय संवेदना के तौर पर केंद्र सरकार से प्रदेश को बहुत ही उम्मीद हैं।

PM ने दिया मदद का भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिभा सिंह को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार प्रदेश की हर संभव मदद देगी। उन्होंने कहा कि राहत मैन्युअल के तहत प्रदेश को राहत व पुनर्वास कार्यों में भी पूरी मदद की जाएगी। प्रतिभा सिंह ने अचानक प्रधानमंत्री से संसद भवन में मुलाकात के लिए समय देने के लिए PM का आभार जताया।

खबरें और भी हैं…