PM मोदी के मन की बात का 103वां एपिसोड आज: 23 करोड़ लोग रेगुलर लिसनर्स, 100 करोड़ लोगों ने एक बार जरूर सुना

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 30 जुलाई को अपने मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश वासियों से बात करेंगे। पीएम मोदी के मन की बात का यह 103वां एपिसोड होगा। इस कार्यक्रम को सुबह 11 बजे टेलिकॉस्ट किया जाएगा।

एक स्टडी के मुताबिक, 23 करोड़ लोग मन की बात के रेगुलर लिसनर्स हैं। वहीं कम से कम 100 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम को एक बार जरूर सुना है।

102वां एपिसोड एक हफ्ते पहले टेलिकास्ट हुआ था

पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर थे। ऐसे में मन की बात का 102वां एपिसोड एक हफ्ते पहले प्रसारित किया गया था।

पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर थे। ऐसे में मन की बात का 102वां एपिसोड एक हफ्ते पहले प्रसारित किया गया था।

पीएम मोदी के मन की बात का 102वां एपिसोड 18 जून को आया था। इस एपिसोड में उन्होंने योग दिवस, इमरजेंसी, स्पोर्ट्स, 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के अभियान और प्रकृति संरक्षण को लेकर बात की थी। यह शो महीने के आखिरी रविवार को टेलीकास्ट होता है, लेकिन पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर थे। ऐसे में प्रोग्राम एक हफ्ते पहले प्रसारित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

अप्रैल में पूरे हुए थे 100 एपिसोड
PM का मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे ब्रॉडकॉस्ट/ टेलिकॉस्ट किया जाता है। 30 मिनट के कार्यक्रम ने 30 अप्रैल 2023 को 100 एपिसोड पूरे किए हैं। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है।

IIM रोहतक की स्टडी-23 करोड़ लोग मन की बात के रेगुलर लिसनर्स

‘मन की बात’ को देश के 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके हैं। 23 करोड़ लोग नियमित रूप से ‘मन की बात’ को सुनते हैं। IIM रोहतक ने ‘मन की बात’ को लेकर एक स्टडी की थी, जिसे प्रसार भारती ने करवाया था।

IIM के डायरेक्टर धीरज शर्मा और प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने बताया कि स्टडी के लिए डेटा कलेक्शन हिंदी के साथ-साथ कई रीजनल भाषाओं में किया गया था। इसमें करीब 10 हजार लोगों को शामिल किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

अब पढ़िए 100वें और 101वें एपिसोड से जुड़ी खबरें…

मन की बात का 101वां एपिसोड

​​​​​​​​​​​​​​मन की बात के 101वें एपिसोड में युवासंगम, देश के म्यूजियम, जल संरक्षण और सावरकर की जयंति पर आधे घंटे बात की।​​​​​​​ PM ने सावरकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा- वीर सावरकर का का निडर, स्वाभिमानी स्वभाव कभी गुलामी की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सका। बड़ी बातें पढ़ने के क्लिक करें…

मन की बात का 100वां एपिसोड

100वां एपिसोड सुनने के बाद 100 साल की रामबेन ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया।

100वां एपिसोड सुनने के बाद 100 साल की रामबेन ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया।

​​​​​प्रधानमंत्री ने कहा- 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी से शुरू हुआ यह त्योहार हम हर महीने मनाते हैं। मन की बात कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था,पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है। बड़ी बातें पढ़ने क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…