NEET Result 2022 Live: नीट यूजी 2022 का परिणाम जारी, राजस्थान की तनिष्का बनीं टॉपर

11:36 PM, 07-Sep-2022

NEET Result 2022 Out

नीट परिणाम 2022 के साथ, एनटीए ने अंतिम नीट उत्तर कुंजी और अखिल भारतीय रैंक भी जारी की है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट एमबीबीएस/बीडीएस कट-ऑफ 50 फीसदी है, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी के लिए 40 फीसदी है। नीट यूजी 2022 का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था।

11:32 PM, 07-Sep-2022

NEET UG Result 2022 में दिल्ली के आशीष बत्रा दूसरे स्थान पर

NEET UG Result 2022 में दिल्ली के आशीष बत्रा ने दूसरी रैंक हासिल की है। 

11:28 PM, 07-Sep-2022

NEET Result 2022 Live: नीट यूजी 2022 का परिणाम जारी

NEET Result 2022 Live: नीट यूजी 2022 का परिणाम जारी हो गया है। तनिष्का ने नीट-यूजी में प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। 

09:07 PM, 07-Sep-2022

NEET UG Result 2022 to be Out Soon

NEET UG पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र) विषय शामिल होते हैं। प्रत्येक विषय में दो खंड थे। सेक्शन ए में 35 और सेक्शन बी में 15 प्रश्न थे। सेक्शन बी के 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवारों को 10 प्रश्नों का प्रयास करना था।

08:08 PM, 07-Sep-2022

NEET Result 2022: How to Download Scorecard

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत 'नीट यूजी 2022 परिणाम' पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    नीट 2022 परिणाम पर क्लिक करें और एक्सेस करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    NEET UG 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें। 

07:15 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Result 2022: NTA NEET UG RESULT SOON

एनटीए पहले ही NEET UG आंसर की जारी कर चुका है। उम्मीदवारों को दो सितंबर तक NEET की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था। 

06:24 PM, 07-Sep-2022

NEET Result 2022 Today

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिस में पहले ही बताया जा चुका है कि NEET UG 2022 के परिणाम को 07 सितंबर, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। 

05:49 PM, 07-Sep-2022

NEET UG Results 2022: NEET Re Exam

NEET UG Re Exam का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से चार सितंबर को किया गया था। उम्मीदवार इसकी आंसर की देख सकते हैं। वहीं, नीट यूजी मुख्य परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी परिणाम से पहले जारी की जाएगी। 

05:27 PM, 07-Sep-2022

NEET UG Results 2022 जल्द होगा जारी

NEET UG 2022 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। जो भी उम्मीदवार इस साल NEET UG 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

04:56 PM, 07-Sep-2022

Sarkari Result : NEET UG 2022 Result Today

NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से NEET UG यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट 2022 का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। करीब साढ़े 18 लाख उम्मीदवारों को रिजल्ट की बेसब्री से इंतजार है। 

03:25 PM, 07-Sep-2022

NEET Result 2022: अंतिम उत्तर कुंजी भी होगी जारी

NEET UG Result 2022 के साथ ही एनटीए की ओर से परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 

 

02:37 PM, 07-Sep-2022

NEET UG Result: अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा

इस परीक्षा में 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और करीब 18.50 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल भी हुए थे। नीट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

02:14 PM, 07-Sep-2022

NEET UG: 3570 केंद्रों पर संपन्न हुई थी नीट यूजी

नीट-यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई थी। यह परीक्षा भारत के 483 और 14 विदेशी शहरों के 3,570 केंद्रों पर संपन्न हुई थी।

 

01:58 PM, 07-Sep-2022

NEET UG Result: रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स ओएमआर शीट जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट यूजी 2022 की आंसर की के साथ ही स्कैन ओएमआर इमेज तथा रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं। 

 

01:43 PM, 07-Sep-2022

NEET Result 2022 Live: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत

परिणाम को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है।