MP-राजस्थान में PM मोदी की सभा: जयपुर में कहा- घमंडिया गठबंधन सनातन को मिटाना चाहता है, भोपाल में बोले- कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों को

भोपाल/जयपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • जयपुर में कहा- घमंडिया गठबंधन सनातन को मिटाना चाहता है, भोपाल में बोले- कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों को|देश,National - Dainik Bhaskar

    मोदी खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच होते हुए मंच तक पहुंचे। साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP

  • जयपुर में कहा- घमंडिया गठबंधन सनातन को मिटाना चाहता है, भोपाल में बोले- कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों को|देश,National - Dainik Bhaskar

    PM का मध्यप्रदेश में यह 6 महीने में 7वां दौरा है। इससे पहले इसी महीने 14 सितंबर को वे सागर

  • जयपुर में कहा- घमंडिया गठबंधन सनातन को मिटाना चाहता है, भोपाल में बोले- कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों को|देश,National - Dainik Bhaskar

    जयपुर में प्रधानमंत्री ने सभा में कहा, ‘कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरासत – सनातन को समाप्त करना चाहता

  • जयपुर में सभा के दौरान मंच पर वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़ ने प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की।

  • जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा के लिए मंच तक करीब 700 मीटर का सफर ओपन जीप में किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (25 सितंबर) को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश इसके बाद राजस्थान में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जयपुर में कहा कि घमंडिया गठबंधन सनातन को जड़ से मिटाना चाहता है, लेकिन अगले चुनावों में वे खुद जड़ से उखड़ जाएंगे। राजस्थान के लोगों ने गहलोत सरकार को हटाने का ठान लिया है।

इससे पहले PM ने भोपाल में कहा कि जब मोदी गारंटी देता है, तो वह जमीन पर उतरती है और घर-घर पहुंचती है। वहीं, कांग्रेस अब एक कंपनी बन गई है, जिसे अर्बन नक्सल चला रहे हैं।

भोपाल में PM मोदी की 5 बड़ी बातें…

1. कांग्रेस का ठेका अब अर्बन नक्सलियों के पास है: PM मोदी

मोदी खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच होते हुए मंच तक पहुंचे। जीप पर उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे।

मोदी खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच होते हुए मंच तक पहुंचे। जीप पर उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मेगा शो किया। उन्होंने भोपाल के जंबूरी मैदान पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। जब मोदी गारंटी देता है, तो वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है।’

मोदी ने महिलाओं को लोकसभा-विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने वाले ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का जिक्र किया। इसी बहाने उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया।

मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे। अब कांग्रेस एक कंपनी बन गई है। नारों से लेकर नीतियों तक हर चीज आउटसोर्स कर रही है। ये ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस में अब अर्बन नक्सलियों की चल रही है।’

2. महिला आरक्षण बिल पर कहा- विपक्ष ने खट्‌टे मन से समर्थन किया

प्रधानमंत्री ने कहा- मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई। लोकसभा-राज्यसभा में 33% सीट आरक्षित करने का कानून ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित हुआ। कांग्रेस और उसके नए घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस बिल का समर्थन बहुत खट्‌टे मन से किया। इनके गठबंधन में जितने लोग हैं, वही लोग हैं, जिन्होंने 30 साल तक इस कानून को पारित नहीं होने दिया।

3. I.N.D.I.A गठबंधन पर बोले- अब ये नया खेल खेलेंगे

मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग माताओं-बहनों को धोखा देने का तय करके बैठे हैं। कांग्रेस के घमंडिया साथी वही हैं, जिन्होंने इस कानून को रोकने के लिए हर मर्यादा तोड़ी है। इनकी यह सोच आज भी नहीं बदली है। ये लोग बौखलाए हैं।

ये अब एक नया खेल खेलेंगे। पक्का मानिए। यह नारी शक्ति को बांटने की पूरी कोशिश करेंगे। अफवाहें फैलाएंगे। देश की हर माता, बहन, बेटी को सावधान, सतर्क और एकजुट रहना होगा। ये वही लोग हैं, जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने से रोकने का प्रयास किया।

PM का मध्यप्रदेश में यह 6 महीने में 7वां दौरा है। इससे पहले इसी महीने 14 सितंबर को वे सागर के बीना आए थे। यहां उन्होंने पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी थी।

PM का मध्यप्रदेश में यह 6 महीने में 7वां दौरा है। इससे पहले इसी महीने 14 सितंबर को वे सागर के बीना आए थे। यहां उन्होंने पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी थी।

4. घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है

मोदी ने कहा- देवी अहिल्या बाई और रानी दुर्गावती सहित हमारे अनेक पूर्वजों ने भारत की विरासत को समृद्ध करने में भूमिका निभाई। कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी इस विरासत – सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से एमपी को बहुत सावधान रहना होगा।

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार चुनौतियों को चुनौती दे सकती है। हम जो फैसले लेंगे, वो आने वाले हजार साल की हमारी यात्रा को तय करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने सभा में कहा, 'कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरासत - सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से MP को बहुत सावधान रहना होगा।'

प्रधानमंत्री ने सभा में कहा, ‘कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरासत – सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से MP को बहुत सावधान रहना होगा।’

5. मोदी का मिजाज, मेहनत, मिशन अलग, कांग्रेस पुराने ढर्रे पर

मोदी ने कहा- कांग्रेस आज भी पुरानी ढर्रे, मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन मायने नहीं रखता है। कांग्रेस नेताओं के लिए गरीब का जीवन एक एडवेंचर टूरिज्म है। बेईमानी और भ्रष्टाचार की नीयत उन्हें अच्छा काम करने से रोकती थी।

मोदी का मिजाज भी अलग है, मेहनत भी अलग है और मिशन भी अलग है। मेरे लिए देश और देशवासियों से बड़ा कुछ भी नहीं है।

राजस्थान में PM मोदी की 6 बड़ी बातें…

1. अपने काम पर : आपको दी गई गारंटी पूरी कर दी
मैं जयपुर ऐसे समय आया हूं, जब भारत का गौरव सातवें आसमान पर है। जहां कोई नहीं पहुंच पाया, चांद की उस सतह पर भारत पहुंचा है। पूरी दुनिया भारत के पराक्रम से हैरान है। अनेक दशकों से हमारी माताएं-बहनें लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की आस लगाए बैठी थीं, उनकी यह उम्मीद आपके वोट की ताकत ने पूरी करके दिखाई है। आपके वोट ने मुझे चुना और मैंने आपकी सेवा की गारंटी दी। आज आपकी ये गारंटी मैंने पूरी कर दी है। आप लोग यह याद रखें कि मोदी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। जो कहता हूं, करके दिखाता हूं। इसलिए मेरी गारंटी में दम होता है। यह बात हवा में नहीं कहता हूं, 9 साल का मेरा ट्रैक रिकॉर्ड है।

2. वादों पर : भ्रष्टाचारियों पर चल रहा डंडा सब देख रहे हैं
मोदी ने वन रैंक-वन पेंशन का वादा किया था, वह गारंटी मोदी ने पूरी कर दी है। अब तक इस पेंशन से लोगों को 70 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं। कांग्रेस सिर्फ 500 करोड़ से वन रैंक-वन पेंशन देना चाहती थी। जब नीयत साफ होती है, खुद पर भरोसा होता है तो गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है। हमने भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गारंटी दी थी, आज देश के भ्रष्टाचारियों पर कानून का जो डंडा चल रहा है, वह सब देख रहे हैं। तीन तलाक के खिलाफ कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं के आंसू पोंछे।

सभा के दौरान मंच पर वसुंधरा राजे, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की।

सभा के दौरान मंच पर वसुंधरा राजे, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की।

3. महिला आरक्षण पर : कांग्रेस ने 30 साल में क्यों नहीं दिया?
जो कांग्रेस महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, वे यह काम 30 साल पहले कर सकते थे, लेकिन कांग्रेसी कभी यह चाहते ही नहीं थे। आज भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मन से नहीं, बल्कि आप सभी बहनों के परिणामस्वरूप सीधी लाइन में आए हैं। कांग्रेस और उसके घमंडिया साथी महिला आरक्षण के घोर विरोधी हैं। इतने बड़े फैसले को भी वो भटकाने में लगे हैं, यूपीए सरकार के दौरान जिन्होंने यह बिल रोका है, कांग्रेस के साथी अभी भी दबाव बना रहे हैं, इसलिए राजस्थान की महिलाओं को सतर्क रहना है।

4. सनातन धर्म पर : कांग्रेस सनातन को जड़ से मिटाना चाहती है
राजस्थान की अनेक संतानों ने महान धरोहर छोड़ी है। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन ने घोषणा की है कि ये सनातन को जड़ से मिटा देंगे। कुछ वोटों के लिए तुष्टिकरण की इस नीति को राजस्थान का समाज अच्छे से समझ रहा है। कांग्रेस हमारी पहचान मिटाने की तैयारी कर रही है। आने वाले हर चुनाव में घमंडिया गठबंधन को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा, वे जड़ों से उखड़ जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा के लिए मंच तक करीब 700 मीटर का सफर ओपन जीप में तय किया। उन्होंने कुछ लोगों को सैल्यूट भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा के लिए मंच तक करीब 700 मीटर का सफर ओपन जीप में तय किया। उन्होंने कुछ लोगों को सैल्यूट भी किया।

5. पेपर लीक पर : माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करेंगे
राजस्थान में जितनी बार पेपर लीक होते हैं, लोग परेशान होते हैं। यहां की सरकार पेपर लीक माफियाओं को संरक्षण देती है। राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने के बाद पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के भविष्य से खिलावाड़ करने वाले किसी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

6. कन्हैयालाल हत्याकांड पर : कांग्रेस आतंकियों पर मेहरबान
यहां लाल डायरी में काली करतूतें छिपी हैं। हर जगह कट और कमीशन फैला है, इसलिए यहां कौन पैसा लगाना चाहेगा? इसलिए यहां औद्योगिक विकास पिछड़ा हुआ है। कानून व्यवस्था भ्रष्ट है। जहां सरे आम गला काटने की घटना हो और सरकार मजबूर हो, ऐसे हालत में निवेश कैसे हो सकता है। यह साधारण अपराध नहीं है। ये कांग्रेस की वोट बैंक की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। कांग्रेस सरकार आतंकियों पर कार्रवाई की बजाय उन पर मेहरबान हो, अपराधियों को खुली छूट दे रही हो तो कानून का खौफ कैसे रहेगा?

खबरें और भी हैं…