MP-गुजरात सहित 3 राज्यों में भारी बारिश की संभावना: महाराष्ट्र के 8 जिलों में यलो अलर्ट, हिमाचल में लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे बंद

  • Hindi News
  • National
  • MP Monsoon Rainfall Update IMD Rain Alert In Rajasthan Jharkhand Bihar Maharashtra Himachal Landslide

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसारी के पास लैंडस्लाइड हो गया। जिसके चलते नेशनल हाईवे 5 बंद कर दिया गया। - Dainik Bhaskar

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसारी के पास लैंडस्लाइड हो गया। जिसके चलते नेशनल हाईवे 5 बंद कर दिया गया।

मानूसन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना जताई है।

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिलों में शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा कर्नाटक, केरल और पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर में भी बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, देश में इस मानूसन सीजन 11% कम पानी बरसा है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसारी के पास लैंडस्लाइड हो गया। जिसके चलते नेशनल हाईवे 5 बंद कर दिया गया।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल और तमिलनाडु।

यहां हल्की बारिश होगी : यूपी, बिहार, राजस्थान, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

MP में भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश की एक्टिविटी रहेगी।

प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश की एक्टिविटी रहेगी।

मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इंदौर-जबलपुर समेत 20 जिलों में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। भोपाल में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

यूपी में आज 24 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे होगी बारिश​​​​​​​

ये विजुअल मेरठ का है। गुरुवार दोपहर यहां बारिश हुई थी।

ये विजुअल मेरठ का है। गुरुवार दोपहर यहां बारिश हुई थी।

यूपी में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो चुका है। अगले 48 घंटे यूपी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा और फतेहपुर समेत 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में आज रुक-रुककर होती रहेगी बारिश: रायपुर समेत कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

प्रदेश भर में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई, रायपुर में बारिश से बचने छतरी का सहारा लेकर सड़क पार करती हुई युवतियां।

प्रदेश भर में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई, रायपुर में बारिश से बचने छतरी का सहारा लेकर सड़क पार करती हुई युवतियां।

छत्तीसगढ़ में मानसून में एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश बारिश की संभावना जताई है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…