Jharkhand: चाईबासा में IED ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ जवान की मौत, दो अन्य घायल

Jharkhand One CRPF jawan has lost his life two others were injured in an IED blast in Chaibasa

CRPF
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। इस दौरान दो अन्य घायल भी हुए हैं। एसपी चाईबासा ने बताया कि घायलों को निकालकर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने शुक्रवार को एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) के जरिए विस्फोट को अंजाम दिया। 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। इस वक्त सुरक्षा कर्मियों का एक दल गोइलकेरा इलाके में माओवादी रोधी अभियान चला रहा था। घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेखर ने बताया कि उपचार के दौरान उनमें से एक ने दम तोड़ दिया।