ISRO चीफ एस सोमनाथ को पड़ोसी बच्चे ने दिया तोहफा: अपने हाथ से विक्रम लैंडर का मॉडल बनाकर दिया,इसरो साइंटिस्ट ने शेयर किया लम्हा

बेंगलुरु40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इसरो चीफ एस सोमनाथ को बच्चे ने अपने हाथों से बनाया विक्रम लैंडर का मॉडल सौंपा। - Dainik Bhaskar

इसरो चीफ एस सोमनाथ को बच्चे ने अपने हाथों से बनाया विक्रम लैंडर का मॉडल सौंपा।

चंद्रयान 3 और आदित्य L1 की सफलताओं के साथ इसरो और यहां के साइंटिस्ट सुर्खियों में हैं। देश-विदेश में सभी को खूब वाहवाही मिल रही है। इस बीच एक दिल को छूने वाला वाकया सामने आया है।

इसरो चीफ एस सोमनाथ को एक छोटे बच्चे ने खास तोहफा दे रहा है। यह छोटा बच्चा इसरो चीफ के पड़ोस में रहता है और उसने अपने हाथ से विक्रम लैंडर का मॉडल बनाया। इसी मॉडल को इस बच्चे ने तोहफे में इसरो चीफ को दिया है।

बच्चे ने अपने हाथों से विक्रम लैंडर का मॉडल बनाया।

बच्चे ने अपने हाथों से विक्रम लैंडर का मॉडल बनाया।

इसरो के साइंटिस्ट ने शेयर किया
इसरो के साइंटिस्ट पीवी वेंकिटाकृष्णन ने अपने X एकाउंट पर इस लम्हे को शेयर किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इसरो चीफ सोमनाथ के घर एक सरप्राइज विजिटर आया। एक बेहद कम उम्र का पड़ोसी, जिसने अपने हाथों से बनाए विक्रम लैंडर का मॉडल उन्हें गिफ्ट किया।

इस बच्चे ने इसे सभी पड़ोसियों की तरफ से इसरो चीफ के लिए तोहफा बताया।

इसरो साइंटिस्ट को मिल रहा सम्मान
बता दें कि हालिया अंतरिक्ष मिशनों की सफलता के बाद चारों तरफ इसरो के साइंटिस्ट को सम्मान मिल रहा है। शनिवार को सौर मिशन आदित्य L1 की लांचिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पेस एजेंसी को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि चंद्रयान-3 के बाद भारत की अंतरिक्ष में यात्रा जारी है। पहले सोलर मिशन की सफल लांचिंग के बाद इसरो के सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे लिखा कि हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयास की बदौलत हम इंसानियत की बेहतरी के लिए ब्रह्मंड का अध्ययन करना जारी रखेंगे।

इसरो से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें:

ISRO का आदित्य L1 पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा:16 दिन चक्कर लगाएगा, फिर 110 दिन में 15 लाख किमी दूर L1 पॉइंट पर पहुंचेगा​​​​​​​

​​​​​​​चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग के 10वें दिन ISRO ने शनिवार को आदित्य L1 मिशन लॉन्च कर दिया। आदित्य सूर्य की स्टडी करेगा। इसे सुबह 11.50 बजे PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…