ISIS मॉड्यूल केस- मुस्लिम युवाओं की भर्ती की प्लानिंग थी: 6 आरोपियों ने आतंकी घटनाओं की साजिश रची; NIA का खुलासा- ठाणे में बैठकें हुईं

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में ISIS मॉड्यूल केस में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को लेकर नए खुलासे हुए हैं। NIA ने हाल ही में अपनी चार्जशीट में बताया कि आरोपियों ने भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने की प्लानिंग बनाई थी।

भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए मुस्लिम युवाओं के बीच प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा था। इसके लिए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बोरीवली में कई बैठकें की गईं। इन बैठकों में वे ISIS की गतिविधियों को आगे बढ़ाते की प्लानिंग करते थे।

सभी आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के सदस्य हैं। उनका मकसद भारत की सुरक्षा, संस्कृति और लोकतांत्रिक प्रणाली को खतरा पहुंचाना था। वे देश के लोगों के बीच भय और आतंक पैदा करना चाहते थे।