IND vs WI Stay: बारिश रुकी, ओवर्स में की जा सकती है कटौती, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर

10:33 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: डकवर्थ लुईस नियम के तहत क्या हो सकता है लक्ष्य

अगर भारतीय टीम फिर से बल्लेबाजी नहीं करती है तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को यह लक्ष्य मिल सकता है…

  • 24 ओवर में 191 रन का लक्ष्य
  • 23 ओवर में 186 रन का लक्ष्य
  • 22 ओवर में 180 रन का लक्ष्य
  • 21 ओवर में 174 रन का लक्ष्य
  • 20 ओवर में 168 रन का लक्ष्य

बारिश की वजह से खेल को रुके करीब एक घंटे बीत चुके हैं। ऐसे में अंपायर्स निश्चित तौर पर ओवर्स में कटौती करेंगे। अगर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता है तो वेस्टइंडीज को सीधे बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा।

09:40 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: बारिश फिर से शुरू

पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस ओवल मैदान में फिर से बारिश शुरू हो चुकी है। करीब आधे घंटे का खेल बाधित होने के बाद बारिश कुछ देर के लिए रुकी थी। मैदान से कवर्स हटा लिए गए थे, लेकिन कुछ देर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। ऐसे में पिच को फिर से कवर्स से ढक दिया गया। फिलहाल शुभमन गिल 51 रन और श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान शिखर धवन 58 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट हेडन वॉल्श ने लिया। 24 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं।

08:49 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: बारिश की वजह से खेल रुका

तीसरे वनडे में बारिश ने खलल डाला है। इसकी वजह से भारतीय पारी के 24वें ओवर में खेल को रोक दिया गया। भारतीय कप्तान धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। 24 ओवर में टीम इंडिया ने एक विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 51 रन और श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान शिखर धवन 58 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट हेडन वॉल्श ने लिया।

08:40 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: धवन पवेलियन लौटे

23वें ओवर में 113 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान शिखर धवन 74 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हेडन वॉल्श ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। 23 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 65 गेंदों में 51 रन और श्रेयस अय्यर शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 


शुभमन गिल

08:32 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: शुभमन गिल का अर्धशतक

शिखर धवन के बाद शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा। शुभमन के वनडे करियर का यह दूसरा अर्धशतक रहा। भारत ने 22 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 112 रन बना लिए हैं। इससे पहले धवन ने वनडे करियर का 37वां अर्धशतक लगाया था।

08:21 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: शिखर धवन का अर्धशतक

कप्तान शिखर धवन ने वनडे करियर का 37वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 61 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वहीं, शुभमन गिल 46 गेंदों में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 90 रन बना लिए हैं।

08:09 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: धवन-शुभमन की शानदार बल्लेबाजी

17 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान शिखर धवन 57 गेंदों में 48 रन और शुभमन गिल 46 गेंदों में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई है।

07:53 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: पावरप्ले में वेस्टइंडीज की खराब गेंदबाजी

12 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिखर धवन 40 गेंदों में 31 रन और शुभमन गिल 32 गेंदों में 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ तीनों मैचों में पावरप्ले में खराब गेंदबाजी की है। विंडीज के गेंदबाज इस दौरान पहले 10 ओवर में भारत का एक भी विकेट चटकाने में नाकाम रहे हैं। पहले वनडे में भारत ने शुरुआती 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 73 रन बनाए थे। दूसरे वनडे में भारत ने बिना विकेट गंवाए 42 रन बनाए। वहीं, तीसरे वनडे में भारत ने शुरुआती 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 45 रन बनाए। 

  • पहला वनडे: 73/0
  • दूसरा वनडे: 42/0
  • तीसरा वनडे: 45/0

07:47 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: भारत की सधी हुई शुरुआत

10 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 22 रन और शिखर धवन भी 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने अब तक आराम-आराम से बल्लेबाजी की है और कोई भी रिस्क वाला शॉट नहीं लगाया है। भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।

07:26 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: छह ओवर के बाद भारत 28/0

छह ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 14 रन और शिखर धवन भी 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

07:15 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: तीन ओवर के बाद भारत 14/0

तीन ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान शिखर धवन सात रन और शुभमन गिल सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

07:03 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: धवन-शुभमन ओपनिंग के लिए उतरे

शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरे हैं। दोनों पर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। भारत ने एक ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए चार रन बना लिए हैं। धवन ने पहले ओवर में जेसन होल्डर की गेंद पर चौका लगाया।

06:39 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील हुसैन, हेडन वॉल्श, जेडन सील्स।

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

06:30 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

भारत के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कप्तान धवन ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। आवेश खान की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को फिर से प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने तीन बदलाव किए हैं। जेसन होल्डर, कीमो पॉल और कार्टी को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है। अल्जारी जोसेफ, रोवमन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है।

06:29 PM, 27-Jul-2022

IND vs WI Stay: जीत से ही बचेगी विंडीज की साख 

जहां तक वेस्टइंडीज का सवाल है तो उनके पास क्षमतावान खिलाड़ी हैं, लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वह अभी तक शाई होप, निकोलस पूरण, रोवमैन पावेल या रोमारियो शेफर्ड पर निर्भर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम ने अभी तक अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज जेसन होल्डर को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है।